Ashes 2023 ENG vs AUS: इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने एजबेस्टन में चल रहे एशेज टेस्ट में चौथे दिन का खेल खत्म होने से पहले सिर्फ छह रन पर स्टीव स्मिथ का विकेट चटकाकर अपनी टीम को जीत का शानदार मौका दिया है। स्मिथ के विकेट से मैच का अंतिम दिन काफी रोमांचक हो गया है। एकतरफ जहां ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 174 रन चाहिए वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड को 7 विकेट झटकने हैं।
और पढ़िए – डेविड वॉर्नर ने वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ा, गावस्कर और स्मिथ के इस खास क्लब में हुए शामिल
नंबर 2 रैंक का टेस्ट बल्लेबाज एक बार फिर अच्छे टच में दिख रहा था, और मेजबानों को उसे आउट करने की जरूरत थी। क्योंकि अगर स्टीव स्मिथ मैदान पर टिक जाते तो इंग्लैंड के लिए दिक्कतें खड़ी हो सकती थी। ऐसे में स्टूअर्ट ब्रॉड ने एक स्पेशल डिलेवरी के माध्यम से उन्हें आउट किया।
ब्रॉड ने दिखाई चालाकी
स्टुअर्ट ब्रॉड ने फुलर गेंद फेंककर स्टीव स्मिथ पर निशाना साधा, ये गेंद देखकर स्मिथ को लगा कि ये उनके स्लॉट में है। इसे वे बिना गेंद की पिच पर पहुंचे ही मारने के लिए मजबूर हो गए। ऐसे में बॉल ने उन्हें चमका दे दिया।
ब्रॉड की सीम पोजीशन से बल्लेबाज को लगा कि गेंद एक उचित इनस्विंगर होगी। हालांकि, यह पिच हुई और स्मिथ के बल्ले के बाहरी छोर से टकराते हुए एक दम सीधी रह गई। इस पर जॉनी बेयरस्टो ने एक आसान कैच पूरा किया। इस प्रकार स्मिथ केवल 6 रन बनाकर चलते बने।
https://twitter.com/englandcricket/status/1670852251232129025
स्मिथ और लाबुशेन के विकेट से बदला मैच
स्टीव स्मिथ और लाबुशेन के विकेटों ने इंग्लैंड को पहले टेस्ट पर नियंत्रण कर लिया है।यह अब तक का एक अविश्वसनीय पहला टेस्ट रहा है, जिसमें समय बीतने के साथ दोनों टीमों की ओर पेंडुलम झूल रहा है।
और पढ़िए – जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के बीच दिखेगी कांटे की टक्कर, देखें मैच प्रीव्यू और हेड टू हेड रिकॉर्ड
लेकिन स्टीव स्मिथ और मारनस लाबुशेन यकीनन 281 के लक्ष्य का पीछा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी उम्मीद थे। उनके विकेटों का मतलब है कि अब ऑस्ट्रेलिया को आगे बढ़ने के लिए अन्य बल्लेबाजों की आवश्यकता होगी। मैच में फिलहाल उस्मान ख्वाजा और स्कॉड बोलेंड क्रीज पर मौजूद हैं। इसके बाद ट्रेविस हेड और कैमरुन ग्रीन जैसे बल्लेबाजों को भी आना है। ऐसे में मैच में अभी काफी कुछ देखना बाकि है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
24 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
24 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines