Ashes 2023: एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले को गंवाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बैजबॉल अप्रोच को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। बेन स्टोक्स कहते हैं कि उन्हें यह मुकाबला हारने का दुख जरूर है, लेकिन वह इसी तरह खेलना जारी रखेंगे।
और पढ़िए – कमिंस ने बल्ला-हेलमेट हवा में उड़ाया, जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में ‘वाइल्ड’ हुए कंगारू
एजबेस्टन में खेले इस मुकाबले में कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले दिन के आखिरी सत्र में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाकर घोषित कर दी थी। स्टोक्स के इस फैसले पर कई दिग्गजों ने हैरानी जरूर जताई थी, लेकिन अब बेन स्टोक्स ने इस फैसले पर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि मुझे किसी तरह का कोई दुख नहीं है। मैने इसे एक मौके के तौर पर देखा।
पहली पारी 8 विकेट पर घोषित करने पर क्या बोले स्टोक्स
पहली पारी को 8 विकेट पर ही घोषित करने के फैसले पर स्टोक्स ने कहा कि ‘किसी के लिए बाहर जाकर 20 मिनट बल्लेबाजी करना कभी आसान नहीं होता। कौन जानता है? हो सकता है कि रूट और जिम्मी आउट हो जाते और हम उसी जगह होते। हम इसी रणनीति के साथ खेलना जारी रखेंगे।
मुझे टीम पर गर्व है
बेन स्टोक्स ने आगे कहा कि मुझे अपनी टीम पर गर्व है कि हम इस टेस्ट मैच को 5 दिन तक खेलने में कामयाब रहे। इस मैच में काफी सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिले. मैं इस मुकाबले को कभी नहीं भूल पाऊंगा, हारने पर दुख जरूर होता है, लेकिन हम इसी तरह खेलना जारी रखेंगे।
और पढ़िए – ‘मुझे पता है ICC ट्रॉफी कैसे जीती जाती है’, वनडे विश्वकप के लिए टीम में लौटना चाहता ये तेज गेंदबाज
मैच का लेखा जोखा
अगर मैच की बात करें तो एशेज सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने पहली पारी में 392 रन बनाए थे। फिर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 273 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 273 रन बोर्ड पर लगाए और ऑस्ट्रेलिया को 281 रनों का टारगेट दिया था। ऑस्ट्रेलिया को आखिर दिन 174 रन बनाने थे। ऑस्ट्रेलिया ने खेल के आखिरी दिन 281 रनों के टार्गेट को 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
पैट कमिंस ने खेली कप्तानी पारी
281 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कंगारू टीम ने 227 रन तक 8 विकेट गंवा दिए थे। यहां से इंग्लैंड मैच में हावी हो गई थी। लेकिन कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन ने 9वें विकेट के लिए 55 रनों की अविजित साझेदारी कर कंगारू टीम को एक ऐतिहासिक जीत दिला दी। पैट कमिंस ने 73 गेंद पर नाबाद 44 रन बनाए और इस दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाए और मुकाबला जिता दिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
30 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
34 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
55 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines