नई दिल्ली: इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में जब से ‘बैजबॉल’ को इंट्रोड्यूस किया है, तब से क्रिकेटर बेखौफ बल्लेबाजी कर रहे हैं। ब्रैंडन मैकुलम के इस आक्रामक क्रिकेट की स्ट्रेटेजी को फॉलो करते हुए इंग्लिश क्रिकेटर जमकर रन बटोर रहे हैं। बैजबॉल का ये नजारा मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में एक बार फिर नजर आया। इंग्लैंड के ओपनर जैक क्रॉली 90 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 23वें ओवर में इसका नजारा दिखाया।
पहले चौका, फिर ठोक डाला छक्का
ट्रैविस हेड गेंदबाजी करने आए तो क्रॉली ने पहली ही गेंद पर रिवर्स स्वीप में शॉर्ट के फील्डर को छकाते हुए करारा चौका जड़ दिया। पहली ही गेंद पर चौका ठोक क्रॉली ने अपने तेवर दिखा दिए। इसी के साथ उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। अब बारी थी अगली गेंद की। हेड ने दूसरी बॉल डाली तो पहले से बड़ा शॉट खेलने को तैयार बैठे क्रॉली ने आव देखा न ताव…बल्ला उठाकर डीप फॉरवर्ड पर ऐसा करारा छक्का कूटा कि ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली मच गई।
जैक क्रॉली ने इसी बैजबॉल के दम पर महज 93 गेंदों में सेंचुरी ठोक डाली। उन्होंने 33वें ओवर की पहली ही गेंद पर दो रन लेकर अपना सैंकड़ा पूरा किया। ये इंग्लैंड के लिए सबसे तेज तीसरी सेंचुरी रही। उनसे पहले इयान बॉथम (86 गेंद) और गिल्बर्ट जेसॉप (76) गेंदों में ये कारनामा कर चुके हैं। मैच में मोईन अली 54 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वहीं जो रूट ने क्रॉली के साथ शानदार साझेदारी कर अर्धशतक जमा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 317 रन बनाए थे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
57 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines