Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी एशेज सीरीज 2023 का चौथा टेस्ट 19 जुलाई से शुरू होना है। माना जा रहा है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे डेविड वॉर्नर की प्लेइंग 11 से छुट्टी हो सकती है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हेड कोच जस्टिन लैंगर ने इस सीनियर खिलाड़ी पर भरोसा जताया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम को सुझाव देते हुए कहा कि चौथे टेस्ट में आलोचनाओं से घिरे डेविड वॉर्नर को ही खिलाना चाहिए।
ग्रीन और मिचेल मार्श बढ़िया विकल्प नहीं
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हेड कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि ‘ऑस्ट्रेलियाई टीम को चौथे टेस्ट में आलोचनाओं से घिरे डेविड वॉर्नर को ही खिलाना चाहिए। उन्होंने समझाया कि वॉर्नर के विकल्प के रूप में मिचेल मार्श और कैमरन ग्रीन क्यों उपयुक्त नहीं हैं।’
वॉर्नर की जगह मिचेल मार्श को मिल सकता है मौका
दरअसल, तीसरे टेस्ट में चोटिल कैमरून ग्रीन की जगह मिचेल मार्श को जगह मिली थी। उन्होंने मौका का फायदा उठाया और शतक ठोक दिया। फिर 2 विकेट भी लिए। इसके बाद से मांग चल रही है कि मार्श और ग्रीन दोनों को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया, इन दोनों को जगह देने के लिए डेविड वॉर्नर को बाहर किए जाने की मांग तेज है।
वॉर्नर को बाहर करना अच्छा नहीं होगा
लैंगर ने द टेलीग्राफ में अपने कॉलम में लिखा कि ‘खराब फॉर्म से जूझ रहे डेविड वॉर्नर जैसे मैच विजयी खिलाड़ी को बाहर करना सही नहीं होगा। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने वॉर्नर को अब तक सभी टेस्ट में मौका दिया और इसे जारी रखने की जरुरत है। भले ही स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ वॉर्नर संघर्ष कर रहे हों, लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज को बाहर करना अच्छा नहीं होगा।’
वॉर्नर को ड्रॉप करने से काफी ड्रामा होगा
लैंगर ने वॉर्नर को बाहर करने के परिणामों को लेकर लिखा कि ‘एशेज सीरीज के बीच में वॉर्नर को ड्रॉप करने से काफी ड्रामा होगा। हो सकता है कि ड्रेसिंग रूम में इस फैसले का स्वागत नहीं हो। चयनकर्ता जॉर्ज बैली और टोनी डोडमैड ठंडे दिमाग वाले लोग हैं। पैट कमिंस भी ऐसे ही हैं। तीनों इस बात को जानते हैं कि वॉर्नर के पारी की शुरुआत नहीं करने से बदलाव आ सकता है।’
डेविड वॉर्नर का एशेज सीरीज में प्रदर्शन
डेविड वॉर्नर के लिए एशेज सीरीज बिल्कुल भी ठीक नहीं रही। वह टेस्ट फॉर्मेट में लंबे समय से बढ़िया नहीं कर पाए हैं। एशेज सीरीज में वॉर्नर के बल्ले से सिर्फ एक पचासा निकला है। पिछले तीन टेस्ट मैचों में उन्होंने अब तक 9, 36, 66, 25, 4 और 1 का स्कोर दर्ज किया है।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
3 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
4 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
4 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines