Indian Cricketers Follows Trend: एशिया कप 2025 में भारत और श्रीलंका के बीच 26 सितंबर को मैच हुआ. ये मुकाबला काफी रोचक रहा और सुपर ओवर तक गया. अर्शदीप सिंह ने इसी बीच कमाल की गेंदबाजी की और दो विकेट हासिल किए. उनकी इस गेंदबाजी के दम पर ही भारतीय टीम के लिए जीत की राह आसान हो गई और उन्होंने एक ही गेंद में टारगेट का पीछा कर लिया. अब मैच के बाद का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर फैंस हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे. इसी बीच अर्शदीप सिंह और जितेश शर्मा, रिंकू पर भड़कते हुए नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया ट्रेंड फॉलो किया.
टीम इंडिया ने फॉलो किया ट्रेंड
इंस्टाग्राम पर इस समय ‘दस रूपये का बिस्कुट कितने का है जी?’ ट्रेंड चल रहा है. श्रीलंका पर जीत के बाद टीम इंडिया के अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा और रिंकू सिंह ने भी ट्रेंड को फॉलो किया. अर्शदीप सिंह ने वीडियो पोस्ट की. इसमें रिंकू सिंह खुद अर्शदीप से पूछ रहे हैं कि ‘सुपर ओवर में अर्शदीप ने 2 विकेट लिए, किसने लिए जी?
अर्शदीप और जितेश शर्मा ने तुरंत जवाब देते हुए भड़के और रिंकू को कहा, ‘पागल वागल हो गया है क्या?’ ट्रेंड फॉलो करते हुए रिंकू ने भी कह दिया कि ‘पूछना तो पड़ेगा ना.’ भारतीय क्रिकेटर्स की इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा खूब प्यार मिल रहा है. सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं और हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: डाइव लगाकर ‘सो गया’ बल्लेबाज, एक गलती से हारा जीता हुआ मैच, श्रीलंका से कैसे हुआ ‘ब्लंडर’?
अर्शदीप ने सुपर ओवर में किया कमाल
टीम इंडिया के हाथ से श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 स्टेज का आखिरी मैच लगभग चला ही गया था. आखिरी कुछ ओवरों में अर्शदीप ने कमाल की गेंदबाजी की और रन नहीं बनने दिए. मैच सुपर ओवर तक गया और अर्शदीप गेंदबाजी करने आए. उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को मात्र 2 रन बनाने दिए और 2 विकेट झटक लिए. इसके बाद भारतीय टीम के लिए जीत की राह बेहद आसान थी. सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल बल्लेबाजी करने आए. सूर्या ने पहली गेंद पर शॉट लगाया और तीन रन दौड़कर मैच जीत लिया. अब भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल होगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK, Final: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव तय, अभिषेक-हार्दिक की चोट ने बढ़ाई टेंशन!
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
10 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
32 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
55 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines