Arshdeep vs Henry Nicholls: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा और महत्वपूर्ण मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दो मैचों में बेंच पर बैठने के बाद अर्शदीप की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है.
मैदान पर लौटते ही अर्शदीप ने अपना जादू भी बिखेर डाला है. अर्शदीप ने मैच और अपने स्पेल के पहले ही ओवर में हेनरी निकोल्स को गोल्डन डक पर पवेलियन की राह दिखाई. भारतीय तेज गेंदबाज की लहराती हुई गेंद के आगे निकोल्स चारों खाने चित हो गए.
अर्शदीप का चला जादू
तीसरे वनडे में टीम मैनेजमेंट ने प्रसिद्ध कृष्णा को बैठाकर अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में शामिल करने का फैसला किया. अर्शदीप ने मैच के पहले ही ओवर में इस निर्णय को सही साबित करके दिखा दिया. अर्शदीप की लहराती हुई गेंद को हेनरी निकोल्स समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे.
निकोल्स को यह समझ ही नहीं आया कि वह गेंद को खेले या फिर कीपर के दस्तानों में जाने दें. कीवी बैटर इसी कशमकश में उलझा रह गया और बॉल उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप पर जा लगी. निकोल्स को पहली ही गेंद पर ना चाहते हुए भी पवेलियन लौटना पड़ा.
ये भी पढ़ें: T20 में शतक लगाने वाले 5 सबसे उम्रदराज बल्लेबाज, लिस्ट में डेविड वॉर्नर का भी जुड़ा नाम
दूसरे वनडे में गेंदबाजों ने कटाई थी नाक
राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने एकतरफा अंदाज में टीम इंडिया को 7 विकेट से धो डाला था. भारतीय टीम से मिले 285 रनों के लक्ष्य को कीवी टीम ने हंसते-खेलते हुए 47.3 ओवर में महज 3 विकेट खोकर चेज कर डाला था.
कीवी टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने 131 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि विल यंग ने 87 रन जड़े थे. भारतीय गेंदबाज मिचेल-यंग की जोड़ी के आगे पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए थे. कुलदीप यादव अपने 10 ओवर में 82 रन लुटा बैठे थे, तो हर्षित और प्रसिद्ध कृष्णा की भी खूब धुनाई हुई थी.
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines