नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट में मुंबई के शानदार बल्लेबाजी कर रहे सरफराज खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। सरफराज ने हाल ही रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ ताबड़तोड़ सेंचुरी ठोक हाहाकार मचा दिया था। पिछले पांच मैचों में सरफराज की ये तीसरी सेंचुरी थी। इस रन मशीन को टीम इंडिया में अब तक मौका नहीं मिला है, जिसके चलते सलेक्टर्स निशाने पर हैं। हालांकि सरफराज का यहां तक का सफर भी इतना आसान नहीं रहा है। वह तंगी से भी जूझे हैं। उनके पिता नौशाद खान ने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत की है। सरफराज दुनिया में किसी भी चीज से ज्यादा अपने पिता के समर्थन को महत्व देते हैं, शायद यही वजह है कि टीम इंडिया में मौका न मिलने के बावजूद वे शांत हैं और अपने प्रदर्शन से हल्ला बोल रहे हैं।
और पढ़िए – ‘अर्जुन कितना नसीब वाला है ना…,’ सरफराज खान ने पिता से कही थी दिल छू लेने वाली बात
पिता ने याद किया दिल छू लेने वाला किस्सा
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए नौशाद ने अपने बेटे की बेहद मासूमियत की एक दिल छू लेने वाली कहानी को याद किया। दरअसल, सरफराज अपने जीवन की तुलना भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर से करने लगे थे। सरफराज अक्सर शुरुआती दिनों में अर्जुन के साथ खेलते थे। उन्होंने एक दिन अपने पिता से कहा था- अब्बू, अर्जुन कितना नसीबवाला है ना? वह सचिन सर का बेटा है और उसके पास कार, आईपैड सब कुछ है।
और पढ़िए – 3 साल से शतक नहीं आया?… रोहित शर्मा ने दिया ऐसा जवाब सदमें में आ जाएंगे बॉलर्स!
फिर कहा- मैं उससे ज्यादा भाग्यशाली हूं
सरफराज के ऐसा कहने के बाद नौशाद निशब्द हो गए, लेकिन उनका बेटा जल्द ही उनके पास दौड़ता हुआ आया और उन्हें गले लगाकर कहा- मैं उससे ज्यादा भाग्यशाली हूं। आप पूरा दिन मुझे समर्पित कर सकते हैं, लेकिन उनके पिता उन्हें समय नहीं दे पा रहे होंगे। सरफराज ने रणजी ट्रॉफी में रनों का अंबार लगाना जारी रखा है। उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के आखिरी दो मैचों के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल होने की उम्मीद है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
16 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines