Anshul Kamboj: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाना है। टीम इंडिया अपने प्लेयर्स की इंजरी से खासा परेशान है। नीतीश कुमार रेड्डी सीरीज से बाहर हो चुके हैं, तो अर्शदीप सिंह भी चोटिल हैं। आकाशदीप की भी फिटनेस पर सवाल है। भले ही एक साथ इतने प्लेयर्स के चोटिल होने से भारतीय टीम का सिरदर्द बढ़ गया हो, लेकिन 24 वर्षीय गेंदबाज की किस्मत चमकने वाली है। यह गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि टेस्ट टीम में शामिल किए गए अंशुल कंबोज हैं। मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट में अब अंशुल का डेब्यू लगभग तय सा लग रहा है।
चमकेगी 24 वर्षीय गेंदबाज की किस्मत
दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें अंशुल कंबोज नेट्स में बॉलिंग प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो पीटीआई ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें अंशुल बुमराह के साथ गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अंशुल की बॉलिंग पर पीछे खड़े होकर हेड कोच गौतम गंभीर खास नजर जमाए हुए हैं। आकाशदीप की फिटनेस पर सवाल है। आकाश को अर्शदीप सिंह प्लेइंग 11 में रिप्लेस कर सकते थे, लेकिन वह खुद इंजरी की वजह से चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट ने अंशुल को बुलाया है और उनका टेस्ट डेब्यू तय लग रहा है। भारतीय टीम के पास प्रसिद्ध कृष्णा का भी विकल्प मौजूद है, लेकिन वह शुरुआती दो टेस्ट मैचों में खासे महंगे और बेअसर साबित हुए थे।
दमदार अंशुल का रिकॉर्ड
अंशुल कंबोज का रिकॉर्ड घरेलू क्रिकेट में कमाल का रहा है। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में अंशुल उन तीन गेंदबाजों में शुमार हैं, जिन्होंने एक ही पारी में 10 विकेट निकाले हैं। 24 फर्स्ट क्लास मैचों में अंशुल अब तक कुल 79 विकेट निकाल चुके हैं। इस दौरान उनका बॉलिंग औसत 22.88 का रहा है। साल 2024 में केरल के खिलाफ खेलते हुए अंशुल ने एक इनिंग में सभी 10 विकेट अपने नाम किए थे। लिस्ट-ए क्रिकेट में भी अंशुल का रिकॉर्ड दमदार रहा है और वह 25 मैचों में 40 विकेट अपनी झोली में डाल चुके हैं।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines