Anil Kumble Birthday: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले का आज 53वां जन्मदिन है। उनका जन्म 17 अक्टूबर को 1970 को बेंगलुरु में हुआ था। वह एक मैच विनर थे। उन्होंने कई मैचों को सिर्फ अपने दम पर भारत की झोली में डाल दिया था। विश्व कप में भी उनका रिकॉर्ड अनूठा रहा है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि कुंबले भारत के लिए 4 वनडे विश्व कप सीजन में टीम का हिस्सा रहे थे। चलिए उनके बर्थडे के मौके पर आपको उनके कुछ रिकॉर्ड से रूबरू कराते हैं, जिसे तोड़ना किसी के लिए भी मुश्किल होगा।
1999 में लिए थे सर्वाधिक विकेट
भारत के दिग्गज क्रिकेटर रह चुके अनिल कुंबले की करिश्माई गेंदबाजी अच्छे-अच्छों पर कहर ढ़ाते थे। कुंबले ने अपना पहला विश्व कप 1996 में खेला था। इस सीजन वह विश्व कप में सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने थे। इसके बाद 1999 के विश्व कप में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा था। फिर 2003 में भी कुंबले विश्व कप टीम के हिस्सा रहे थे। हालांकि उन्होंने 2003 में सिर्फ 3 विश्व कप मैच खेला था। इसके अगले सीजन यानी 2007 विश्व कप में कुंबले को एक मैच खिलाया गया था। इस तरह कुंबले 4 विश्व कप सीजन में कुल 18 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन का नमूना पेश करते हुए 31 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- NED vs SA: नीदरलैंड के समर्थन में क्यों आए करोड़ों भारतीय फैंस? अफ्रीका ने चुनी गेंदबाजी, देखें Playing 11
विश्व कप मुकाबले में अनिल कुंबले ने 22.83 की औसत से विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 32 रन देकर 4 विकेट था। उन्होंने अपनी गेंदबाजी में रन भी बहुत कम लुटाए हैं। कुंबले ने सिर्फ 4.08 इकॉनमी से रन लुटाए थे। गेंद के अलावा उन्होंने 14 कैच लेकर भी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। इस शानदार प्रदर्शन के कारण भारतीय क्रिकेट फैंस उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकेगें।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
10 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
28 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
56 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines