ODI World Cup 2023. शाकिब अल हसन और एंजेलो मैथ्यूज के बीच जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बांग्लादेशी कप्तान द्वारा मैथ्यूज को वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में टाइम आउट दिए जाने के बाद लगातार लोग अपना विचार रख रहे हैं। इसी बीच मैथ्यूज के भाई का भी बयान सामने आया है। उनका कहना है शाकिब अगर श्रीलंका दौरे पर आएंगे तो उनका स्वागत नहीं किया जाएगा। यही नहीं उनका कहना है हम उनके ऊपर पत्थरों की बरसात करेंगे।
36 वर्षीय श्रीलंकाई ऑलराउंडर के भाई ने कहा, ‘शाकिब अल हसन का अब श्रीलंका में स्वागत नहीं किया जाएगा। अगर वह यहां कोई इंटरनेशनल क्रिकेट मैच या फिर लंका प्रीमियर लीग में शिरकत करने आते हैं तो उनके ऊपर पत्थर फेके जाएंगे।’
यह भी पढ़ें- ग्लेन मैक्सवेल की चोट कितनी गंभीर? कैप्टन पैट कमिंस ने खुद दिया जवाब
टाइम आउट पर बना हुआ है विवाद:
वर्ल्ड कप 2023 का 38वां मुकाबला छह नवंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में शाकिब ने समय को लेकर अपील की थी, जिसके बाद मैथ्यूज को इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली टाइम आउट करार दिया गया।
इस घटना के बाद से बांग्लादेशी कप्तान लगातार सुर्खियों में हैं। कुछ लोगों का मानना है कि नियम के हिसाब से शाकिब अपनी जगह बिल्कुल सही थे। वहीं कई अन्य लोगों का मानना है कि शाकिब ने खेल भावना को ठेस पहुंचाया है।
क्या है पूरा मामला?
बांग्लादेश के खिलाफ समरविक्रमा के आउट होने के बाद मैथ्यूज बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे। मैदान में उन्होंने अपना स्टांस लिया नहीं था कि उनकी नजर उनके हेलमेट पर पड़ी। यहां उनका स्ट्रैप टुटा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने ड्रेसिंग रूम से दूसरे हेलमेट की मांग की।
मैदान में चल रहे इन सब बातों के बीच शांतो की सलाह पर शाकिब ने अंपायर से टाइम आउट की अपील की। जहां मैथ्यूज को टाइम आउट करार दिया गया। मैच के दौरान अंपायर और मैथ्यूज को शाकिब से इस मसले पर बाचतीत करते हुए भी देखा गया, लेकिन बांग्लादेशी कप्तान अपने फैसले पर अडिग रहे।
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
41 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines