Sanju Samson: आईपीएल के 23वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने 32 गेंदों पर 60 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इस तेज पारी के दम पर मैच का रुख पलट दिया। जिसका नतीजा ये रहा कि राजस्थान ने हारा हुआ मैच अपने नाम किया। इस मुकाबले के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज अमोल मजूमदार ने कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) की खूब तारीफ की है।
संजू को क्यों मिलनी चाहिए टीम में जगह?
ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान अमोल मजूमदार ने कहा कि “वर्ल्ड कप आ रहा है और संजू सैमसन के साथ ये है कि वो अपने टैलेंट से मैच का पासा कुछ ही देर में पलट सकते हैं। संजू सैमसन को लंबा मौका दीजिए। आपने उनको कुछ मौके दिए और कुछ सीरीज में वो फेल भी हुए, लेकिन उनके पास इतना पोटेंशियल है कि उन्हें लंबा मौका मिलना चाहिए। मैं निश्चित तौर पर संजू सैमसन को अपनी टीम में रखूंगा।’
और पढ़िए – IPL 2023: शेड्यूल में बदलाव, 4 मई के बजाय 3 मई को खेला जाएगा LSG vs CSK मैच, जानिए वजह
संजू ने लगातार 3 छक्के ठोक पलटा था मैच का रुख
दरअसल, आईपीएल के 23वें मैच में संजू सैमसन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जबरदस्त पारी खेली। उनकी टीम ने पावरप्ले में दो विकेट जल्दी गंवाकर दिए थे। टीम बहुत मुश्किल में थी, ऐसे में संजू ने जिम्मेदारी ली और एक बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को मुश्किल से निकाला। संजू सैमसन ने 32 गेंद पर 60 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने गुजरात टीम के मेन गेंदबाज राशिद खान के एक ही ओवर में लगातार तीन छक्के जड़ दिए। यहीं से मैच रुख पलट गया था।
और पढ़िए – IPL 2023: हर्षल पटेल को अंपायर ने क्यों नहीं करने दिया पूरा ओवर? जानिए क्या है नियम
कुमार संगकारा ने भी तारीफ की
मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस कुमार संगकारा ने भी संजू सैमसन की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि ‘जब आप अपने लय में होते हैं तो फिर कुछ भी संभव है, फिर फर्क नहीं पड़ता है चाहें वो राशिद खान हों, मुरलीधरन हों या फिर शेन वॉर्न हों।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
1 hr agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
1 hr agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
1 hr agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
2 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
2 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
3 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
4 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
4 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines