Gambhir-Agarkar Team Selection: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ 2 महीने बचे हैं. हालांकि, इसके बावजूद हेड कोच गौतम गंभीर और अजित आगरकर की प्रयोगशाला खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया.
हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल की तो वापसी हुई, लेकिन टीम सिलेक्शन को लेकर लिए गए कुछ फैसलों ने एक बार फिर हर किसी को हैरान कर डाला. लंबे समय से टी-20 टीम में फिनिशर की भूमिका निभाते चले आ रहे रिंकू सिंह को अचानक से ड्रॉप कर दिया गया.
रिंकू अचानक से ड्रॉप
साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में रिंकू सिंह का नाम शामिल नहीं है. रिंकू लंबे समय से भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा रहे हैं. बतौर फिनिशर रिंकू ने कई मैचों में टीम को जीत दिलाई है. हालांकि, इसके बावजूद अचानक से रिंकू को स्क्वॉड से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. चीफ सिलेक्टर का यह फैसला हर किसी की समझ से परे नजर आया.
ओपनिंग को लेकर फिर सस्पेंस
गौतम गंभीर की कमान संभालते ही टी-20 टीम में सबसे पहले ओपनर के तौर पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को चुना गया था. दोनों का प्रदर्शन भी कई सीरीज में धमाकेदार रहा. हालांकि, इसके बाद अचानक से एशिया कप में शुभमन गिल को अभिषेक का जोड़ीदार बना दिया जाता है. अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ गिल को टीम में रखा तो गया है, लेकिन उनकी फिटनेस पर सवाल है. गिल अगर शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाते हैं, तो ओपनिंग जोड़ी में फिर बदलाव देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ‘गंभीर-आगरकर ने भारतीय क्रिकेट को बर्बाद कर दिया…’ रायपुर में मिली हार के बाद फूटा फैन्स का गुस्सा
हर्षित राणा को फिर जगह
हर्षित राणा का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुछ खास नहीं रहा था. इसके बावजूद हर्षित पर सिलेक्टर्स ने एक बार फिर भरोसा दिखाया है. हर्षित इस फॉर्मेट में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें टीम में मौके पर मौके दिए जा रहे हैं.
सुंदर को क्यों मिल रही जगह?
वॉशिगंटन सुंदर ना तो बल्ले और ना ही गेंद से कुछ खास प्रदर्शन कर पा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सुंदर को भारत की टी-20 टीम में लगातार चांस दिए जा रहे हैं. सुंदर को कई बैटिंग पोजीशन पर आजमाया जा चुका है, पर वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं. इसके साथ ही उनकी गेंदबाजी भी प्रभावशाली नहीं रही है. सुदंर की जगह पर रिंकू सिंह को मौका दिया जा सकता था.
दो विकेटकीपर का क्या काम?
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज घर में खेली जानी है, लेकिन फिर भी 15 सदस्यीय टीम में दो विकेटकीपर को रखा गया है. संजू सैमसन के साथ-साथ जितेश शर्मा को भी स्क्वॉड में रखा गया है. सिलेक्टर्स अपने आप में ही कंफ्यूज नजर आ रहे हैं कि उन्हें वर्ल्ड कप में संजू या फिर जितेश किसके साथ आगे जाना है.
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
45 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
2 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
3 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
6 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines