South Africa Beat West Indies: एडेन मार्करम ने मंगलवार 27 जनवरी को बोलैंड पार्क में पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ 9 विकेट की जीत दिलाई. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने 47 गेंदों में नाबाद 86 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे. इसकी बदौलत मेजबान टीम वेस्टइंडीज के चैलेंजिंग स्कोर 173/7 को 13 गेंदें बाकी रहते हुए हासिल कर सकी.
तीनों बल्लेबाजों ने दिलाई जीत
एडेन मार्करम ने लुथांद्रे प्रेटोरियस के साथ 47 गेंदों में 83 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की, इसमें प्रेटोरियसस ने 44 रन बनाए और जीत का मंच तैयार किया, इसके बाद रायन रिकेल्टन मार्कराम के साथ जुड़कर 62 गेंदों में दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी में नाबाद 40 रन जोड़ने में मदद की.
T20 WC से पहले तैयारी
ये 3 मैचों की सीरीज दोनों टीमों के लिए अगले महीने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की आखिरी तैयारी के तौर पर काम कर रही है. इसमें दक्षिण अफ्रीका ने कई खिलाड़ियों को आराम दिया जो रविवार को हुए SA20 फ्रेंचाइजी फाइनल में खेले थे, जिनमें पहले पसंदीदा ओपनिंग बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक भी शामिल हैं. डी कॉक की गैरमौजूदगी में प्रेटोरियस, जो वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं, उन्होंने पारी का आगाज किया.
मार्कराम हुए गदगद
एडेन मार्कराम ने स्क्वाड को लेकर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा, “आज रात यहां कुछ खिलाड़ी नहीं हैं जो बहुत ही टैलेंटेड हैं. इस लेवल तक पहुंचने में कुछ साल लगे हैं. कई खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं, और ये एक पॉजिटिव माहौल है.
हार से निशार हेटमायर
शिमरॉन हेटमायर ने वेस्ट इंडीज के लिए 32 गेंदों में 48 रन बनाए, लेकिन कोई बाकी बल्लेबाज 30 का स्कोर नहीं पार कर सका. कप्तान रोस्टन चेस ने माना कि टोटल स्कोर उम्मीद से कम था. उन्होंने कहा, ‘हमारे पास अहम साझेदारियों की कमी थी. खिलाड़ी खेलने तो गए लेकिन 60 या 70 रन नहीं बना पाए. इसके अलावा, पावरप्ले में हमारी बॉलिंग भी खराब थी.’
जॉर्ज लिंडे ने लिखी जीत की इबारत
दक्षिण अफ़्रीकी बाएं हाथ के स्पिनर जॉर्ज लिंडे को मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया, उन्होंने 3 विकेट लेकर 25 रन दिए. उन्होंने नई गेंद शेयर की और आखिरी ओवर फेंका. जॉर्ज ने वेस्टइंडीज के बल्लेबज शिमरोन हेटमायर और जेसन होल्डर को आउट किया, और सिर्फ 5 रन दिए.
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines