Aiden Markram Angry Virat Kohli Bail Swapping: अक्सर विराट कोहली को मैदान पर कोई न कोई मस्ती करते हुए देखा जाता है। विराट कई बार मैदान में ऐसा कुछ कर जाते हैं जो सोशल मीडिया पर बाद में काफी वायरल होता है। दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली को कई बार मस्ती करते हुए देखा गया। दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मारक्रम को विराट कोहली की एक हरकत पर गुस्सा आ गया। जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच थोड़ी गरमा-गरमी देखने को मिली। जिसके बाद मारक्रम अंपायर से शिकायत भी करते दिखें।
बेल्स की अदला-बदली कर रहे थे विराट
केप टाउन टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने से एक गेंद पहले विराट कोहली स्टंप की तरफ आए और बेल्स की अदला-बदली करने लगे। जिससे क्रीज पर मौजूद एडेन मारक्रम थोड़े नाराज हो गए और अंपायर से विराट की इस हरकत की शिकायत करने लगे। दरअसल विराट कोहली को सेंचुरियन टेस्ट में भी ऐसा करते हुए देखा गया था। विराट का ऐसा करने के दो गेंद बाद ही साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा था।
ये भी पढ़ें:- स्लिप फील्डिंग में भारतीय खिलाड़ी हिट, पाकिस्तानी फील्डर्स हुए ट्रोल; यूजर्स ने लिए मजे
दरअसल साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों की पार्टनरशिप बढ़ती जा रही थी और काफी देर से टीम इंडिया को कोई विकेट भी नहीं मिला था। जिसके बाद विराट कोहली मस्ती में ही बेल्स की अदला-बदली करते हुए देखा गया और टीम इंडिया दो गेंदबाद ही टोनी डी जॉर्जी की बड़ी विकेट मिली थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर विराट का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था और कुछ यूजर्स इसको विराट कोहली का टोटका भी बता रहे थे।
पहले ही दिन दोनों टीम हुई ऑलाउट
दूसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन दोनों टीमें ऑलआउट हो गई थी। साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में महज 55 रनों पर ढेर हुई, तो टीम इंडिया पहली पारी में 153 रनों पर ऑलआउट हुई। भारत के पास 98 रनों की बढ़त हो गई थी। इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 62 रन बना लिए थे। मारक्रम और डेविड बेडिंगहम क्रीज पर मौजूद हैं।
संबंधित खबरें
पहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
9 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
43 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
53 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines