AFG vs PAK 2nd ODI Babar Azam Imam ul Haq Partnership Record: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और बल्लेबाज इमाम उल हक की जोड़ी ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के हंबनटोटा में खेले गए दूसरे वनडे मैच में बाबर और इमाम ने रन चेज करते हुए शानदार पारियां खेलीं। बाबर ने जहां 66 गेंदों में 53 रन बनाए तो वहीं इमाम ने 105 गेंदों में 91 रन जड़े। इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।
10 बार 100 रन की साझेदारी पूरी
बाबर और इमाम ने वनडे में 10 बार 100 रन की साझेदारी पूरी की। इस मामले में दोनों बल्लेबाज पाकिस्तान की शीर्ष जोड़ी बन गए। पाकिस्तान के लिए अब तक 100 रन की पार्टनरशिप में दहाई का आंकड़ा किसी ने भी नहीं छूआ था। बाबर-इमाम ने पहली बार ये कारनामा किया। पारी की शुरुआत में फॉर्म में चल रहे फखर जमां के आउट होने के बाद दोनों बल्लेबाज 108 रनों की साझेदारी करने में सफल रहे।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1694747771642016145
इंजमाम उल हक और मोहम्मद यूसुफ को छोड़ा पीछे
बाबर-इमाम ने सबसे ज्यादा बार 100 रन की पार्टनरशिप के मामले में इंजमाम उल हक और मोहम्मद यूसुफ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। जिन्होंने 8 बार 100 रन की साझेदारी की थी। वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक के बीच टीम वर्क पिछले कुछ सालों में शानदार रहा है। दोनों ने मिलकर पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण मौकों पर काफी रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
34 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines