Afghanistan vs Pakistan 1st ODI: एशिया कप 2023 से पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। पहले मुकाबले में पाकिस्तान के स्टार ओपनर फखर जमां फ्लॉप रहे। वह 4 गेंद में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने बाहर जाती गेंद पर फंसाया और आउट कर दिया।
दरअसल, अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी पहला ओवर लेकर आए थे। उन्होंने अपने पहले ओवर में कुल 4 रन दिए और फखर जमां को आउट कर दिया। पहली बॉल पर फखर जमां ने 2 रन लिए। अगली 2 गेंद डॉट निकलीं। फिर एक वाइड गेंद डाली। तीसी गेंद पर उन्होंने फखर जमां को स्लिप में खड़े मोहम्मद नबी के हाथों कैच आउट कराया। आउट होने के बाद फखर निराश होकर पवेलियन लौटे।
https://twitter.com/cricketpakcompk/status/1693928752156385635?s=20
10 शतक जमा चुके हैं फखर जमां
33 साल के फखर जमां पाकिस्तान के धाकड़ ओपनर हैं। एशिया कप और वनडे विश्व कप में उनकी भूमिका अहम रहने वाली है। इस खिलाड़ी ने 70 वनडे मैचों में 48.43 की बढ़िया औसत के साथ 3148 रन बनाए हैं। वह वनडे में 10 शतक लगा चुके हैं। 2017 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले इस बल्लेबाज का फॉर्म पाकिस्तान टीम के लिए अहम है।
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो 20 ओवर का खेल हो चुका है। पाकिस्तान ने 4 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। फखर जमां 2, कप्तान बाबर आजम शून्य, मोहम्मद रिजवान 21 और आगा सलमान 7 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। क्रीज पर इमाम उल हक 34 जबकि इफ्तिखार अहमद 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान ने 2 जबकि फजहलक और राशिद खान ने 1-1 विकेट चटकाया है।
https://twitter.com/cricketpakcompk/status/1693932159353172017?s=20
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11
रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, अब्दुल रहमान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शादाब खान, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
1 hr agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
4 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
5 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
6 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
7 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
8 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines