Afganistan vs West Indies 2nd T20I: मुजीब उर रहमान की हैट्रिक के साथ अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज़ को 39 रनों से हराकर 3 मौचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है, जबकि अभी एक मैच खेला जाना बाकी है. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के सदीकुल्लाह अतल और दारविश रसूली की 115 रनों की साझेदारी ने वेस्टइंडीज को 190 का टारगेट दिया.
अगफानिस्तान की बल्लेबाजी
अफगान ओपनर ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज़ (1) और इब्राहिम जद्रान (22) दोनों पावरप्ले के भीतर आउट हो गए, जबकि कैरीबियन गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड (2-25) ने गेंद से मजबूत शुरुआत की. हालांकि, अतल (53) और रसूली (68) ने टीम को संभाला, और फिर अजमतुल्लाह ओमरजाई (13 गेंदों में नाबाद 26) ने अफगानिस्तान को उनकी पारी का मजबूत अंत दिया.
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: फिफ्टी लगाए बिना ही T20 रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया सूर्यकुमार यादव का नाम, ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बने
150 पर सिमटी वेस्टइंडीज
इसके जवाब में 2 बार की टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही. उनके 2 विकेट्स महज 38 रनों पर गिर गए. हालांकि ओपनर ब्रैंडन किंग (50) ने वेस्ट इंडीज को खेल में बनाए रखा, इसके अलावा ने शिमरोन हेटमायर ने भी 46 रनों का अहम योगदान दिया, लेकिन कैरेबियन टीम के विकेट रेगुलर इंटरवल पर गिरते रहे और पूरी टीम 18.5 ओवर में 150 रन पर सिमट गई.
मुजीब की अनोखी हैट्रिक
अफगानिस्तान के गेंदबाज मुजीब उर रहमान 4 ओवर्स में 4-21 का शानदार फिगर अचीव किया, जिसमें एक अनोखी हैट्रिक शामिल है, क्योंकि उन्हें इस करिश्मे को करने के लिए 2 ओवर लगे. मुजीब अपने पहले 2 विकेट वेस्टइंडीज की पारी के 8वें ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर झटके, इस दौरान उन्होंने पहले एविन लुईस फिर जॉनसन चार्ल्स को आउट किया. जब उन्हें 16वां ओवर फेंकने के लिए दिया गया तब उन्होंने पहली बॉल पर ब्रैंडन किंग को आउट कर दिया, इस तरह उनकी हैट्रिक पूरी हुई. मुजीब यहीं नहीं रुके, उन्होंने इस ओवर की तीसरी गेंद पर क्वेंटिन सैम्पसन को आउट कर दिया.
T20I में हैट्रिक लेने वाले अफगान गेंदबाज
मुजीब-उर-रहमान तीसरे अफगानी गेंदबाज हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक ली है. उनसे पहले करीम जनत और स्टार बॉलर राशिद खान ये करिश्मा कर चुके हैं. राशिद ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए टी20आई मैच में हैट्रिक हासिल की थी.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines