AFG vs SL: श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने 15 सदस्यीय स्कवॉड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज का आयोजन 2 जून से किया जाना है। इस श्रृंखला के साथ जहां अफगानिस्तान की टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी तैयारियां शुरू करेगी। वहीं श्रीलंका विश्व कप क्वालिफायर्स के लिए अपनी टीम को परखेगी।
अब्दुल रहमान को मिला मौका
21 वर्षीय अनकैप्ड मध्यम तेज गेंदबाज अब्दुल रहमान की अगले महीने की शुरुआत में श्रीलंका में होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिए अफगानिस्तान की एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छी परफॉर्मेंस दी थी। यह अधिकांश नियमित खिलाड़ियों के साथ एक मजबूत टीम है, जिसमें कुछ खिलाड़ी शामिल हैं जो वर्तमान में आईपीएल में हैं। इसमें राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज, नूर अहमद और फजलहक फारूकी जैसे खिलाड़ियों के नाम है जो कि आईपीएल के बाद सीधे श्रीलंका जाएंगे।
और पढ़िए – IPL 2023: इस सीजन अब तक किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके? देखें टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट
राशिद खान समेत कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद
अफगानिस्तान की टीम में मोहम्मद नबी और राशिद के साथ-साथ कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी, रहमत शाह, नजीबुल्लाह ज़द्रान, इब्राहिम जादरान और मुजीब उर रहमान का अनुभव है। हालांकि शाहिदुल्लाह कमाल, यामीन अहमदजई, जिया उर रहमान अकबर और गुलबदीन नायब को टीम में शामिल किया गया है।
और पढ़िए – AFG vs SL: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम घोषित, अब्दुल रहमान को मिला मौका
अफगानिस्तान वनडे टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उप-कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, अब्दुल रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक।
रिजर्व खिलाड़ी: गुलबदीन नायब, शहीदुल्ला कमाल, यामीन अहमदजई, जिया उर रहमान अकबर।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
17 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
26 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
42 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines