Afghanistan vs Pakistan 1st ODI: एशिया कप से पहले पाकिस्तान ने वनडे में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में खेले गए पहले वनडे मैच में पाकिस्तान ने 142 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने मुश्किल पिच पर 201 रन बनाए।
जवाब में अफगानिस्तान की टीम 19.2 ओवर में 59 रन बनाकर ढेर हो गई। हारिस रऊफ ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6.2 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वहीं शाहीन अफरीदी ने 2 और नसीम शाह और शादाब खान ने एक-एक विकेट चटकाया।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1694016475139539038
इस जीत से गदगद बाबर आजम ने मैच के बाद कहा- टॉस के समय लग रहा था कि विकेट थोड़ा सूखा है। हम जब बल्लेबाजी करने आए तो पहले ही विकेट खो दिए, लेकिन फिर इमाम उल हक और इफ्तिखार अहमद ने हमें अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में भूमिका निभाई।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1694021165478797463
बाबर ने अपने गेंदबाजों की स्ट्रेटेजी के बारे में खुलासा करते हुए कहा- हमने बस गेंद को हार्ड लेंथ पर हिट करने और पावरप्ले में अधिक डॉट बॉल डालने की कोशिश की। सभी जानते हैं कि शाहीन अफरीदी नई गेंद से क्या कर सकते हैं। फिर जिस तरह से हारिस रऊफ ने गेंदबाजी की, वह स्पैल गेम-चेंजिंग था।
https://twitter.com/ACBofficials/status/1693996529185661187
बल्लेबाज और कप्तान के रूप में बाबर की भूमिका के सवाल पर उन्होंने कहा- मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करता हूं। कभी-कभी आप जीतते हैं और कभी-कभी आप हारते हैं, यह क्रिकेट के खेल में होता है। हम हमेशा पॉजिटिव रहना चाहते हैं। पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक ने 61, इफ्तिखार अहमद ने 30 और शादाब खान ने 39 रन की पारी खेली।
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
8 mins agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
11 mins ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
26 mins agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
47 mins agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
47 mins agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
1 hr agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
1 hr agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines