AFG vs PAK 2nd ODI Rahmanullah Gurbaz Century: अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने बड़ा धमाका कर दिया है। गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में गुरबाज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार सेंचुरी ठोक डाली।
पिछले मैच में करारी हार के बाद अफगानिस्तान की टीम शुरू से ही लय में दिखी। गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने शानदार ओपनिंग करते हुए अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी। फिर गुरबाज ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को छकाते हुए शानदार चौके-छक्के ठोके और शतक के करीब पहुंच गए। आखिरकार उन्होंने 122 गेंदों में 7 चौके-3 छक्के ठोक शतक जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने एक से एक शानदार और स्टाइलिश शॉट लगाए।
गुरबाज के करियर की ये 5वीं सेंचुरी है। उन्होंने अब तक दो अर्धशतक भी जड़े हैं। गुरबाज के साथ ही इब्राहिम जादरान भी सेंचुरी की ओर बढ़ रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच करीब 200 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।
पिछले मैच में मिली थी करारी हार
बता दें कि पिछले मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाल 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 59 रन पर ढेर हो गए थे। इस मैच में सबसे ज्यादा रन गुरबाज ने ही बनाए थे। उन्होंने 47 गेंदों में 18 रनों का योगदान दिया था। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक पाया। अफगानिस्तान की पूरी टीम महज 19.2 ओवर में 59 रन बनाकर आउट हो गई थी, लेकिन जिस तरह से उन्होंने दूसरे मैच में कमबैक किया है, उसे देख क्रिकेटप्रेमी दंग हैं।
इतिहास रचने के करीब पहुंचे रहमानुल्लाह गुरबाज
गुरबाज अफगानिस्तान के उभरते हुए स्टार हैं। 21 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज अब इतिहास रचने के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने महज 23 मैचों में 900 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। गुरबाज वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बन सकते हैं। अब तक ये रिकॉर्ड रहमत शाह के नाम दर्ज है। उन्होंने 34 मैचों की 31 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था।
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
11 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
42 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
43 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines