AFG vs HKG, Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 के ओपनिंग मैच में अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमें आमने-सामने थी। जहां पर अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद अफगान टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 188 रन बनाए। जवाब में हांगकांग की टीम सिर्फ 94 रन ही बना सकी। ओपनिंग मुकाबले में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और टीम को 94 रनों से जीत दिलाई।
अफगानिस्तान ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं इब्राहिम जादरान सिर्फ 1 रन ही बना सके। अनुभवी मोहम्मद नबी ने जिसके बाद सेदिकुल्लाह अटल का साथ निभाया। सेदिकुल्लाह अटल ने नाबाद 73 रनों की पारी खेली। वहीं मोहम्मद नबी ने 33 रनों की अहम पारी खेली। अंत में अजमातुल्लाह उमरजई ने सिर्फ 21 गेंदों में 53 रनों की बेहद अहम पारी खेली। जिसके कारण ही अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। हांगकांग के लिए आयुष शुक्ला और किंचित शाह ने 2-2 विकेट अपने नाम किया।
हांगकांग को मिली शर्मनाक हार
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग के बल्लेबाज बुरी तरह से फेल हो गए। सलामी बल्लेबाज अंशुमन रथ बिना खाता खोले पवेलियन लौट तो वहीं जीशान अली ने भी सिर्फ 5 रन ही बनाए। बाबर हयात ने एक छोर संभाल कर 39 रनों की पारी खेली। हालांकि उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। जिसके कारण ही हांगकांग की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 94 रन ही बना सकी और इतने ही रनों से हार भी गई। अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी और गुलबदीन नईब ने 2-2 विकेट अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें: IPL 2026: राहुल द्रविड़ के बाद एक दिग्गज ने छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ? फ्रेंचाइजी कर रही है बड़े बदलाव
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
10 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
8 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
9 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
10 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
10 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
10 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
11 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines