Rashid Khan: अबू धाबी के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे एशिया कप 2025 के 9वें मैच में राशिद खान का जादू सिर चढ़कर बोला. अफगानिस्तान के कप्तान ने अपनी घूमती गेंदों के दम पर बांग्लादेश के बल्लेबाजों को जमकर नाच नचाया. करामाती खान ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 26 रन खर्च किए और विपक्षी टीम के दो अहम बैटर्स को पवेलियन की राह दिखाई. राशिद अफगानिस्तान को मैच में पहली सफलता दिलाने वाले बॉलर भी रहे. सैफ हसन को क्लीन बोल्ड करने के बाद अफगानी गेंदबाज ने बीच मैदान पर बल्लेबाज को अपने तेवर भी दिखाए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
राशिद ने बरपाया कहर
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत कमाल की रही. पहले विकेट के लिए तंजीद हसन और सैफ ने मिलकर सिर्फ 6.4 ओवर में 63 रन जोड़े. बांग्लादेश अच्छी स्थिति में थी और अफगानिस्तान को विकेट की तलाश थी. ऐसे में कप्तान राशिद खान ने खुद गेंद थामी और सातवें ओवर में टीम को पहली सफलता दिलाई. करामाती खान की घूमती गेंद को सैफ पढ़ने में पूरी तरह से नाकाम रहे.
ये भी पढ़ें:-IND vs WI: भारत से भिड़ने के लिए वेस्टइंडीज टीम का हुआ ऐलान, मिस्ट्री स्पिनर को पहली बार मिला मौका
राशिद ने गेंद की स्पीड को थोड़ा कम रखा, जिसके चलते बांग्लादेशी बल्लेबाज का बल्ला पहला घूम गया और बॉल उनके स्टंप पर जा लगी. सैफ को क्लीन बोल्ड करने के बाद राशिद ने बीच मैदान पर तेवर भी दिखाए और वह बल्लेबाज की तरफ गुस्से से देखते हुए दिखाई दिए. राशिद ने अपना दूसरा शिकार शमीम हुसैन को बनाया. चार ओवर के स्पेल में अफगानिस्तान के कप्तान ने सिर्फ 26 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए.
तंजीद ने खेली धांसू पारी
बांग्लादेश की ओर से तंजीद हसन ने सर्वाधिक 52 रन बनाए. एक तरफ से विकेट गिरने के बावजूद तंजीद ने एक छोर संभाले रखा और अपनी तेज तर्रार बल्लेबाजी जारी रखी. उन्होंने महज 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. 31 गेंदों का सामना करते हुए तंजीद ने 4 चौके और तीन सिक्स की मदद से 52 रन ठोके. तंजीद अबू धाबी के मैदान पर टी-20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. तंजीद के अलावा सैफ हसन ने 30 रनों का योगदान दिया, जिसके चलते बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 154 रन लगाने में सफल रही.
ये भी पढ़ें:-हैंडशेक विवाद के बाद पाकिस्तान के 3 फैसलों ने चौंकाया, एशिया कप का मजा किरकिरा कराया!
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines