Adelaide Test: एडिलेड टेस्ट में बेन स्टोक्स और उनके इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक ने शनिवार 20 दिसंबर 2025 की सुबह एशेज सीरीज को जिंदा रखने के लिए सब कुछ किया, 78 रन देकर 6 ऑस्ट्रेलियाई विकेट लिए और तीसरा क्रिकेट टेस्ट जीतने के लिए 435 रनों का टारगेट सेट किया. एडिलेड ओवल में जीतने के लिए ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड चेज होता, लेकिन पिच के थोड़े फ्लैट होने और 5 सेशन बाकी होने के कारण ये पूरी तरह से नामुमकिन नहीं था.
इंग्लैंड की खराब शुरुआत
इसके जवाब में इंग्लैंड के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने अपनी दूसरी ही गेंद पर बेन डकेट (4) का विकेट ले लिया. चौथे दिन लंच तक, इंग्लैंड का स्कोर 5-1 था और उसे एक मुश्किल जीत के लिए 430 रनों की जरूरत थी. ऑस्ट्रेलिया को 2 टेस्ट बाकी रहते सीरीज जीतने के लिए लंच के बाद 9 विकेट चाहिए.
सीरीज का फैसला इसी टेस्ट में होगा?
पर्थ और ब्रिस्बेन में पहले 2 टेस्ट हारने के बाद, इंग्लैंड को 5 मैचों की सीरीज को जिंदा रखने के लिए जीत की जरूरत है. ऑस्ट्रेलिया को एशेज को अपने पास रखने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत है. फिर भी, इंग्लैंड के लिए ये सिचुएशन तीसरे दिन स्टंप्स के टाइम की तुलना में कहीं बेहतर है, जब ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 271-4 रन बनाए थे, 356 रनों की बढ़त के साथ, जिसमें ट्रैविस हेड 142 और एलेक्स कैरी 52 रन बनाकर नॉट आउट थे.
यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या के तूफानी छक्के से कैमरामैन को लगी चोट, फिर ऑलराउंडर ने दिखाई दरियादिली, इमोशनल हुआ माहौल
मेजबान को सिर्फ ड्रॉ की जरूरत
ऑस्ट्रेलियाई टीम, जो पहले ही 2-0 से सीरीज में आगे थी और एशेज पर कब्जा बरकरार रखने के लिए एडिलेड में सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी, वो 349 रन पर ऑल आउट हो गई, जिससे 434 रनों की बढ़त मिली. ट्रैविस हेड के 170 रन पर आउट होने से लोअर के बल्लेबाजो का पवेलियन लौटना शुरू हो गया, जिसमें आखिरी 6 विकेट 11 ओवर में 38 रन पर गिर गए.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
15 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
44 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines