Adam Gilchrist Advice to Defeat Team India: भारत आईसीसी विश्व कप 2023 में अभी तक अजेय रहे हैं। अभी तक कुल 8 टीमें भारत से टकराई, लेकिन कोई भी भारत के विजयरथ को नहीं रोक सकी। भारत विश्व कप प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर बना हुआ है। अगर भारत अगला मुकाबला हार भी जाता है, तो भी वह टॉप पर ही बना रहेगा। ऐसे में भारत को 15 नवंबर को सेमीफाइनल खेलना है। इस कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने भारत को हराने का तरीका बताया है। उन्होंने अन्य टीमों को सलाह दी है कि भारत के कुछ खिलाड़ियों से बच कर रहें, तभी भारत को हराया जा सकता है।
विराट कोहली के कारण चेज में बेस्ट है भारत
एडम गिलक्रिस्ट ने ये सलाह फॉक्स क्रिकेट से बात करते हुए दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की बल्लेबाजी हमेशा से खतरनाक रही है, लेकिन इस बार भारत की गेंदबाजी भी काफी शानदार है। यही कारण है कि भारत को अभी तक हराया नहीं जा सका है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम विराट कोहली के कारण चेज में काफी बेस्ट है। भारत को चेज काफी पसंद है, क्योंकि उनकी बल्लेबाजी मजबूत है। लेकिन इस विश्व कप जो देखने को मिला है, भारत डिफेंड करके मुकाबला और अधिक आसानी से जीत रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज में हार्दिक की वापसी मुश्किल, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी टीम की कमान!
तीनों तेज गेंदबाज का सामना करना मुश्किल
एडम गिलक्रिस्ट ने अन्य टीमों को सलाह देते हुए कहा कि भारत के खिलाफ अगर मुकाबला हो, तो भारत को पहले गेंदबाजी करने के लिए बुलाया जाए। क्योंकि रात होने के बाद भारत के तीनो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को खेलना आसान नहीं हो रहा है। दूसरी ओर कुलदीप यादव और जडेजा भी कमाल के खेल दिखा रहे हैं। इससे साफ है कि एडम गिलक्रिस्ट ने भारत सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली तथा तीनों तेज गेंदबाज से बचकर रहने की सलाह दे रहे हैं, तभी भारत को हराया जा सकता है।
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
36 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
44 mins agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
1 hr agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
2 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
9 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
12 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
13 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines