नई दिल्ली: अबू धाबी में खेली जा रही टी 10 क्रिकेट लीग में रोमांचक नजारे सामने आ रहे हैं। दूसरे दिन सैम्प आर्मी और बांग्ला टाइगर्स के बीच खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज ड्वेन प्रिटोरियस ने ऐसा कदर काटा कि सब दंग रह गए। सैम्प आर्मी की ओर से खेलते हुए ड्वेन ने बांग्ला टाइगर्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में महज 11 रन देकर 3 विकेट चटका डाले।
जजई, लुइस और क्लार्क का किया शिकार
उन्होंने हजरतुल्लाह जजई को 35, एविन लुइस को 14 और जोए क्लार्क को 9 रन पर आउट कर बांग्ला टाइगर्स की बखिया उधेड़ डाली। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के आगे बांग्ला टाइगर्स के गेंदबाज घुटने टेकते नजर आए और पूरी टीम 10 ओवर में 3 विकेट खोकर महज 85 रन ही बना सकी और 15 रन से मुकाबला हार गई।
अभी पढ़ें – FIFA 2022: डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस की धमाकेदार शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से दी मात
सिर्फ ड्वेन ने ही चटकाए विकेट
खास बात यह है कि सैम्प आर्मी की ओर से सिर्फ ड्वेन ने ही विकेट लिए। उनके अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं चटका पाया। ड्वेन की शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
https://twitter.com/T10League/status/1595776399285051393
अभी पढ़ें – Captain Fantastic: सुनील छेत्री की अनसुनी कहानी, FIFA ने रिलीज की सीरीज
हेटमायर ने ठोके 38 रन
सैम्प आर्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 100 रन बनाए थे। कप्तान मोईन अली ने 11, शिमरॉन हेटमायर ने 38, करीम जनत ने 22 और जॉर्ज गार्टन ने 14 रनों का योगदान दिया। बांग्ला टाइगर्स की ओर से बैनी होवेल ने 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
https://twitter.com/T10League/status/1595775354572271621
चोट के चलते हुए थे बाहर
जबकि मथीशा पथिराना और उमैर अली को एक-एक विकेट मिला। प्रिटोरियस अंगूठे में चोट के चलते भारत के खिलाफ वनडे सीरीज और टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे, लेकिन जिस तरह से उन्होंने मैदान पर वापसी की, उसने क्रिकेट के गलियारों में कोहराम मचा दिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
27 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
47 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines