नई दिल्ली: अबू धाबी में ताबड़तोड़ क्रिकेट का रोमांच शुरू हो चुका है। इस लीग का आगाज बांग्ला टाइगर्स और न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबले से हुआ। जिसमें ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा देखा गया। वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज एविन लुइस ने बांग्ला टाइगर्स की ओर से बल्लेबाजी कर ऐसी तबाही मचाई कि क्रिकेट के गलियारे वाहवाही से गूंज उठे। दे दनादन चौके-छक्के कूट लुइस ने ताबड़तोड़ अर्धशतक ठोक डाला। उन्होंने अपनी तूफानी पारी में क्रीज पर घूम-घूमकर धूम मचाई और एक पैर पर खड़े होकर स्टाइलिश चौके-छक्के जड़े।
अभी पढ़ें – क्या हार्दिक पांड्या को बनाना चाहिए भारत का अगला कप्तान ? जानें Dinesh Karthik का क्या है जवाब
22 गेंदों में कूटे 58 रन
लुइस ने महज 18 गेंदों में अर्धशतक जमाया। उन्होंने पचासा कूटने के लिए 7 छक्के-एक चौका ठोका। ओपनिंग करने उतरे लुइस ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया था। उन्होंने पहले ओवर में एक चौका ठोक अपनी धमाकेदार पारी का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने चौथे ओवर में एक छक्का, पांचवें में तीन ताबड़तोड़ छक्के कूट डाले। सातवें ओवर में लुइस ने वहाब रियाज को जमकर धोया और दो छक्के ठोक डाले। आठवें में एक बार फिर लुइस ने तूफान मचाया और तीसरी गेंद पर छक्का ठोक महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोक डाला। इसके बाद उन्होंने अगली ही गेंद पर चौका जमाया।
https://twitter.com/T10League/status/1595451781299032064
263 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से कूटे रन
तूफान मचा रहे लुइस को रोकना मुश्किल हो चला था, लेकिन 9वें ओवर में रवि रामपॉल ने उनका शिकार कर दिया। रामपॉल की फुल टॉस गेंद पर लुइस ने बड़ा हिट लगाया, लेकिन वे पोलार्ड के हाथों कैच पकड़े गए। लुइस ने अपनी पारी में 22 गेंदों में 2 चौके-7 छक्के ठोक 263 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट 58 रन जड़े। लुइस के साथ कॉलिन मुनरो ने 17 गेंदों में 30 रन बनाए। लुइस की धमाकेदार पारी की बदौलत बांग्ला टाइगर्स ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 135 रन जड़े। जवाब में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स की टीम 10 ओवर में 112 रन ही बना सकी। इस तरह बांग्ला टाइगर्स ने पहले मुकाबले में 19 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
अभी पढ़ें – बांग्लादेश दौरे के लिए इंडिया A टीम का ऐलान, अभिमन्यु ईश्वरन बने कप्तान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
https://twitter.com/T10League/status/1595435329271791616?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1595435329271791616%7Ctwgr%5Edcd3882ab46e347496e90d2dfa56bb7cad432f73%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Fabu-dhabi-t10-bangla-tigers-vs-new-york-strikers-evin-lewis-created-havoc-hit-fifty-with-7-sixes-in-18-balls%2F94391%2F
वर्ल्ड कप में रहे थे फेल
गौरतलब है कि एविन लुइस टी 20 वर्ल्ड कप के दौरान फ्लॉप रहे थे। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 13, जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 और स्कॉटलैंड के खिलाफ महज 14 रन बनाए थे। विंडीज की टीम आयरलैंड से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines