Abhishek sharma not attend sister komal sharma wedding: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इन दिनों देश के लिए खेलने में व्यस्त हैं. लेकिन इस व्यस्तता की वजह से उन्हें अपनी जिंदगी के सबसे बड़े पारिवारिक मौके से दूर रहना पड़ा. 3 अक्टूबर को उनकी बड़ी बहन कोमल शर्मा शादी के बंधन में बंधीं, मगर छोटे भाई अभिषेक इस खास दिन पर उनके पास मौजूद नहीं थे. देश के लिए उन्हें बड़ा त्याग किया और टीम इंडिया के लिए बल्ला थामकर बैटिंग करने उतरे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी.
दरअसल, अभिषेक शर्मा को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लखनऊ में खेले जा रहे इंडिया ए वनडे सीरीज के लिए चुना गया था. बहन की शादी वाले दिन यानी 3 अक्टूबर को सीरीज का दूसरा मैच था, इसी वजह से उन्हें शादी में शामिल होने का मौका नहीं मिला. क्रिकेट और परिवार के बीच अभिषेक ने देश के लिए जिम्मेदारी चुनी, लेकिन दिल से वह पूरे वक्त अमृतसर में चल रही रस्मों को मिस कर रहे थे.
वीडियो कॉल से बहन को बधाई
दुल्हन कोमल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह इस पल पर अपने भाई को बहुत मिस कर रही थीं. अभिषेक 1 अक्टूबर को ही टीम की तैयारी के लिए कानपुर रवाना हो गए थे. शादी के दौरान वे सिर्फ एक वीडियो कॉल पर ही बहन और परिवार के साथ जुड़ पाए. कोमल ने कहा, ‘भाई का साथ मेरी शादी में अधूरा रहा, लेकिन हमें गर्व है कि उसने परिवार से ऊपर देश की जिम्मेदारी को रखा.’
कौन हैं कोमल शर्मा और उनके पति?
कोमल, अभिषेक से पांच साल बड़ी हैं और उन्होंने ऑर्थोपेडिक्स और फिजियोथेरेपी में पढ़ाई की है. क्रिकेट की भी जबरदस्त फैन हैं और हाल ही में दुबई में एशिया कप देखने भी गई थीं. उनके पति लोविश ओबेरॉय लुधियाना के बिजनेसमैन हैं. दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और चार साल की दोस्ती के बाद अब रिश्ता शादी तक पहुंचा.
अभिषेक शर्मा के हाथ लगी निराशा
अमृतसर में जब बारात बग्गी पर आई और शादी की रस्में पूरी हुईं, तो परिवार की खुशी में अभिषेक की गैरहाजिरी सबसे बड़ा खालीपन थी. हालांकि उनकी हल्दी की रस्मों में शामिल डांस का वीडियो पहले ही वायरल हो चुका था, जिसने शादी की हलचल को और भी यादगार बना दिया. अभिषेक शर्मा ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सिर्फ एक गेंद पर आउट हो गए. उनका खाता भी नहीं खुला. ये वही अभिषेक हैं, जिन्होंने हाल में एशिया कप 2025 में बल्ले से तबाही मचाई थी और टीम इंडिया को खिताब दिलाने में अहम रोल अदा किया था.
ये भी पढ़ें: UPL 2025: जीत के बाद देहरादून ने पॉइंट्स टेबल में कर दिया बड़ा उलटफेर, रोमांचक हुई सुपर 3 की जंग
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
27 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
47 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines