नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने हाल ही में अपने समय के दौरान क्रिकेटरों को मिलने वाली सैलरी का खुलासा किया है। दिग्गज खिलाड़ी ने एक पॉडकास्ट में लीग और नेशनल टीम से अपनी कमाई के बारे में एक सवाल का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान टीम में रहते हुए उन्होंने अधिक कमाई की।
प्रति मैच 10 हजार रुपये मिलते थे
जब इंटरव्यूअर ने नेशनल टीम के खिलाड़ियों की सैलरी के बारे में सवाल किया तो रज्जाक ने कहा- जब मैंने 1996 में डेब्यू किया, तो अक्सर वनडे मैच खेले जाते थे। उस समय (1999) में खिलाड़ियों को प्रति मैच 10 हजार रुपये मिलते थे। उन्होंने कहा कि यह सैलरी वर्ष 2000 में काफी हद तक बढ़कर 250,000 रुपये हो गई थी।
भारतीय खिलाड़ी फर्स्ट क्लास में प्रति मैच 1 से 1.50 लाख रुपये कमा रहे थे
भारत में फर्स्ट क्लास क्रिकेट से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय भारतीय खिलाड़ी प्रति मैच लगभग 1 से 1.50 लाख रुपये कमा रहे थे, जबकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए सिर्फ 10,000 रुपये मिलते थे। 43 साल के पूर्व ऑलराउंडर ने याद किया कि उन दिनों टीम सालाना औसतन 30 से 35 वनडे और 9 से 10 टेस्ट मैच खेलती थी, जिसमें उनकी सारी कमाई पाकिस्तान टीम से होती थी।
ये भी पढ़ेंः Ashes series 2023: 40 साल के एंडरसन ने फेंकी आग उगलती गेंद, उड़ा दीं Alex Carey की गिल्लियां, देखें
कॉन्ट्रेक्ट सिस्टम नहीं था
उन्होंने आगे कहा कि 2001 से पहले कोई कॉन्ट्रेक्ट सिस्टम नहीं था। हालांकि, मुझे क्रिकेट खेलने में मजा आता था। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि जब उन्होंने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, तब तक खिलाड़ी वनडे के लिए लगभग 500,000 रुपये या 600,000 रुपये, टेस्ट मैचों के लिए 10 लाख और टी20 के लिए 3 से 5 लाख रुपये कमा रहे थे। उन्होंने कहा कि अब ये राशि दोगुनी या तीन गुना हो गई है।
रज्जाक ने स्वीकार किया कि उनके करियर के दौरान उन्हें अच्छे प्रायोजक और विज्ञापन मिले, जिससे अतिरिक्त आय हुई। रज्जाक वर्तमान में अपने करियर में 32 T20I, 265 ODI और 46 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के बाद कोचिंग में शामिल हैं। वह ICC T20 विश्व कप 2009 जीतने वाली राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines