AB Devilliers Suggest ICC: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स अपने तूफानी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपनी बल्लेबाजी से फैंस को सबसे अधिक रोमांचित करते थे। डिविलियर्स जब तक मैदान पर रहते थे, छक्के-चौकों की बरसात थमती नहीं थी। डिविलियर्स लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए जाने जाते हैं। वह एक ही मैच में 3-4 बार स्टेडियम के बाहर छक्के लगा चुके हैं। अब साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने लंबे-लंबे छक्के मारने वाले बल्लेबाजों के लिए अजीबोगरीब मांग कर दी है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में कैसा है भारत का रिकॉर्ड, देखें दोनों के बीच H2H टक्कर
‘100 मीटर छक्के पर कितने रन मिलने चाहिए’
एबी डिविलियर्स ने कहा कि जो भी खिलाड़ी 100 मीटर से अधिक लंबे छक्के लगाते हैं, उन्हें सिर्फ 6 रन ही नहीं मिलनी चाहिए, बल्कि इसमें इजाफा होना चाहिए। कल यानी 21 जनवरी को इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन ने भी इस पर सलाह दी थी। उनका कहना था कि 100 मीटर से अधिक लंबे छक्के मारने पर 6 की जगह 12 रन मिलनी चाहिए। अब एबी डिविलियर्स ने भी केविन पीटरसन के इस पोस्ट पर अपनी सलाह दे दी है। डिविलियर्स ने कहा कि 12 रन तो अधिक हो जाएगा, 6 रन की बजाव सीधा 12 रन दे देना, सही नहीं होगा। डिविलियर्स ने आगे कहा कि 100 मीटर से अधिक लंबे छक्के पर 8 से 9 रन तक दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: फैंस के लिए फिर आई बुरी खबर, ऋषभ पंत की हेल्थ पर बड़ा अपडेट
DRS पर भी दी सलाह
इससे साफ है कि डिविलियर्स का मानना है कि अगर कोई खिलाड़ी 100 मीटर से भी लंबा छक्का लगाता है, तो उन्हें सिर्फ 6 रन नहीं बल्कि 9 रन मिलना चाहिए। खिलाड़ी ने थर्ड अंपायर के लिए क्लोज डिसीजन वाले फैसले पर भी सलाह दी है। डिविलियर्स ने कहा कि जो फैसले काफी क्लोज होते हैं, उस पर हम मैदान में बैठे दर्शक की सलाह ले सकते हैं और ऑडियंस के डिसीजन को ध्यान में रखते हुए अंपायर अपना फैसला सुना सकते हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या इस सलाह को ध्यान में रखते हुए नियमों में कुछ बदलाव किया जाता है, या फिर यह सिर्फ सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर कर रह जाएगा।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
5 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
26 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
49 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines