Ab Devilliers Playing 11: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने ऑलटाइम प्लेइंग 11 का चुनाव किया है। डिविलियर्स ने अपनी इस टीम में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और यहां तक जसप्रीत बुमराह को भी अपनी टीम में शामिल नहीं किया है। डिविलियर्स ने सबसे ज्यादा पांच ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को अपनी टीम में रखा है। 12वें खिलाड़ी के तौर पर एबी ने पूर्व कंगारू फास्ट बॉलर ग्लेन मैक्ग्रा को चुना है।
डिविलियर्स ने चुनी ऑलटाइम बेस्ट इलेवन
एबी डिविलियर्स अभी वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका चैंपियंस की अगुवाई कर रहे हैं। मैच के बाद एक वीडियो में बात करते हुए डिविलियर्स ने ऑलटाइम बेस्ट प्लेइंग 11 का चुनाव किया। उन्होंने ओपनर के तौर पर अपनी टीम में ग्रीम स्मिथ और मैथ्यू हेडन को चुना है। वहीं, नंबर तीन की पोजीशन के लिए एबी ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम लिया। नंबर चार की जिम्मेदारी डिविलियर्स ने विराट कोहली के कंधों पर सौंपी है।
स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन को भी साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज ने अपनी टीम में रखा है। हालांकि, एबी ने अपनी टीम में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली जैसे दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों को अपनी टीम में नहीं रखा है। उन्होंने ब्रायन लारा को भी जगह नहीं दी है।
सिर्फ 2 तेज गेंदबाजों को दी जगह
डिविलियर्स ने विकेटकीपर चुनने में काफी कंफ्यूज नजर आए और उन्होंने एमएस धोनी, एडम गिलक्रिस्ट और मार्क बाउचर में से किसी एक को अपनी टीम में रखने की बात कही। तेज गेंदबाज के तौर पर डिविलियर्स मिचेल जॉनसन, मोहम्मद आसिफ को चुना है। आसिफ पर मैच फिक्सिंग के चलते साल 2010 में बैन लगा था। स्पिन विभाग में एबी ने मुथैया मुरलीधरन और महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न को अपनी टीम में शामिल किया है।
एबी डिविलियर्स की ऑलटाइम प्लेइंग 11
ग्रीम स्मिथ, मैथ्यू हेडन, रिकी पोंटिंग, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन, धोनी/गिलक्रिस्ट/बाउचर, मिचेल जॉनसन, मोहम्मद आसिफ, मुथैया मुरलीधरन, शेन वॉर्न।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines