नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव हमेशा अपने शॉट्स को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। उनकी कई बार साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डी विलियर्स से तुलना की जाती है। इस पर हाल ही में आरसीबी के स्टार खिलाड़ी ने खुलकर चर्चा की है और कहा कि भारतीय स्टार कुछ शॉट्स खेल रहे हैं, जो उन्होंने कभी नहीं खेले। उन्होंने आगे भारतीय खिलाड़ी के सबसे बड़े चैलेंज का भी जिक्र किया है।
सूर्यकुमार यादव के मुरीद हुए एबी डी विलियर्स
होम ऑफ हीरोज पर जियोसिनेमा से बात करते हुए एबी डिविलियर्स ने दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज की जमकर तारीफ की।डिविलियर्स ने कहा कि “मुझे लगता है कि यह अविश्वसनीय है। वह ऐसे शॉट्स मार रहा है जिनके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा, जब वह चल रहा होता है, तो उसे देखना अच्छा लगता है। मुझे लगता है कि उसे अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है।
सूर्यकुमार यादव के सामने ये है सबसे बड़ा चैलैंज
एबी डी विलियर्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी और वनडे, टी20 और टेस्ट तीनों फॉर्मेंट के हिसाब से रन बनाने होंगे ये ही उनका सबसे बड़ा चैलैंज है। जियो सिनेमा पर चर्चा के दौरान डी विलियर्स ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि अभी और भी बहुत कुछ आना बाकी है। उनकी सबसे बड़ी चुनौती सभी प्रारूपों में निरंतरता बनाए रखना और टेस्ट क्रिकेट, वनडे और टी20 में अपने खेल का पता लगाना और यह समझना होगा कि किस फॉर्मेंट में किस प्रकार का खेल उन्हें सूट करेगा। ‘ डिविलियर्स ने आगे कहा कि मैदान के बीच में सूर्यकुमार का शांत रवैया उनकी सफलता का नुस्खा है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines