Team India Playing 11: लॉर्ड्स में मिली हार के बाद भारतीय खेमे में खलबली मच गई है। कोच से लेकर कप्तान हर कोई सीरीज में वापसी करने का मास्टर प्लान तैयार करने में जुटा हुआ है। इंग्लैंड अभी सीरीज में 2-1 से आगे है। तीसरे टेस्ट में मिली हार के बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लगातार फ्लॉप शो के बाद करुण नायर पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा की राय पूरी तरह से अलग है। आकाश ने चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 चुनी है। उन्होंने करुण नायर को एक और मौका दिया है।
आकाश ने चुनी प्लेइंग 11
आकाश चोपड़ा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने भारतीय टीम की प्लेइंग 11 का चुनाव किया है। आकाश ने ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को चुना है। राहुल और यशस्वी इस सीरीज में अच्छी फॉर्म में दिखाई दिए हैं। नंबर तीन पर पूर्व क्रिकेटर ने करुण नायर के ऊपर की भरोसा दिखाया है। तीन टेस्ट मैचों में करुण एक अर्धशतक तक नहीं जड़ सके हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 40 रन रहा है। नंबर चार की जिम्मेदारी आकाश चोपडा़ ने कप्तान शुभमन गिल को सौंपी है। विकेटकीपर के तौर पर आकाश ने ऋषभ पंत और ध्रुव जुरैल को टीम में रखा है। उनका कहना है कि पंत अगर बतौर बल्लेबाज भी खेलते हैं, तो वह भी वह उन्हें अपनी टीम में रखना चाहेंगे।
दो स्पिनर को करो शामिल
आकाश ने अपनी प्लेइंग 11 में दो स्पिन गेंदबाजों को जगह दी है। रविंद्र जडेजा के साथ-साथ उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम में रखा है। जडेजा का प्रदर्शन तीसरे टेस्ट में बल्ले से शानदार रहा था। हालांकि, उन्होंने कुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं दी है।
इन 3 तेज गेंदबाजों को मौका
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने अपनी टीम में तीन तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताया है। आकाश के मुताबिक, चौथे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह खेलते हुए दिखाई देंगे और इसी वजह से उन्होंने जस्सी को प्लेइंग 11 में रखा है। आकाश के अनुसार, बुमराह का साथ देने के लिए सिराज बेस्ट विकल्प होंगे। इसके साथ ही आकाश की चाहत है कि आकाशदीप के पूरी तरह से फिट ना होने की स्थिति में अंशुल कंबोज को अंतिम ग्यारह में जगह दी जाए।
आकाश चोपड़ा की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरैल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज।
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
4 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
4 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
5 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
5 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
5 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
6 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
6 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
6 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines