मुंबई: 2 अप्रैल 2011 का दिन…श्रीलंका की ओर से 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के 233 रनों पर 4 विकेट गिर गए थे। 97 रन बनाकर आउट हुए गौतम गंभीर के पवेलियन लौटने के बाद करोड़ों फैंस की चिंताएं बढ़ने लगीं, लेकिन मुश्किल वक्त में भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने टीम को जिताने की जिम्मेदारी निभाई और 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से करारा छक्का ठोक टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के ख्वाब को पूरा कर दिखाया। मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम आज भी इस ऐतिहासिक छक्के का गवाह है।
‘2011 विश्व कप विजय स्मारक’
इस अनोखी याद को संजोने के लिए मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने बड़ी पहल की है। क्रिकेट संघ ने फैसला लिया है कि विजयी छक्का लगाने वाली जगह पर ‘2011 विश्व कप विजय स्मारक’ बनाया जाएगा। धोनी शुक्रवार को संघ के अधिकारियों के साथ इसी जगह पर नजर आए। उन्हें यहां सम्मानित किया गया। धोनी ने इस मौके पर ‘2011 विश्व कप विजय स्मारक’ को शुरू करने के लिए फीता काटा।
और पढ़िए – निकोलस पूरन ने लगाई IPL 2023 की सबसे तेज फिफ्टी, ये बल्लेबाज भी नहीं है पीछे, देखिए आंकड़े
https://twitter.com/ChennaiIPL/status/1644337342352637952
कहां से कहां तक होगी जगह?
विश्व कप छक्के की याद में एमसीए ने पवेलियन से सीट नंबर J-282 से J-286 तक पांच कुर्सियों को हटा दिया है। एमसीए के अध्यक्ष अमोल काले ने कहा- हम उस स्थान पर एक छोटा सा स्मारक बनाने की योजना बना रहे हैं जहां धोनी का 2011 विश्व कप विजेता छक्का लगा था। हालांकि अमोल काले का कहना है कि कोई भी सटीक सीट नहीं जानता कि शॉट कहां गिरा, इसलिए हम स्थायी रूप से स्मारक के लिए स्टैंड के उस क्षेत्र में 3-4 सीटों को ब्लॉक कर देंगे।
और पढ़िए – Asia Cup हाथ से गया तो हो जाएगा इतने करोड़ का नुकसान, पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने किया खुलासा
अक्टूबर-नवंबर तक होगा तैयार
हमारे पास एक डिजाइन है और यह अक्टूबर-नवंबर में एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी के समय तक तैयार हो जाना चाहिए। विचार मैंने रखा था और MCA सचिव अजिंक्य नाइक के साथ सर्वोच्च परिषद द्वारा इसे पारित किया गया। हम जल्द ही सबकुछ फाइनल कर लेंगे। जहां तक आईपीएल 2023 की बात है तो मुंबई इंडियंस सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश में होगी। CSK से उसका मुकाबला शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
2 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
12 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines