1983 World Cup 2023: क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह विश्वकप में अपनी टीम की ओर से खेले और उसे जीत दिलाए। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो टीम का हिस्सा तो बनते हैं लेकिन किसी ना किसी कारण से मैदान पर उतरकर खेलने का मौका उन्हें नहीं मिल पाता, फिर चाहे टीम संयोजन की बात हो या खिलाड़ी की चोट। भारत की 1983 की विश्वविजेता टीम में भी एक ऐसा ही धाकड़ प्लेयर था जिसे पूरे टूर्नामेंट में मैच खेलने का मौका ही नहीं मिला।
कौन है वो खिलाड़ी?
दरअसल हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो 1983 विश्वविजेता टीम में शामिल लेफ्ट ऑर्म पेसर सुनील वाल्सन हैं। पेसर को 12 दिन पहले ही टीम में शामिल किया गया था लेकिन टीम के संयोजन के चलते उन्हें प्लेइंग 11 में जगह ही नहीं मिली। दिलचस्प बात ये है कि इस खिलाड़ी का कभी इंटरनेशनल डेब्यू ही नहीं हो पाया। क्योंकि विश्वकप के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और आगे एक भी मौका नहीं मिला। इस प्रकार उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर यहीं पर समाप्त हो गया।
वाल्सन का फर्स्ट क्लास करियर
आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में पैदा हुए सुनील वाल्सन इससे पहले दिल्ली और रेलवे की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेले थे। वाल्सन ने 75 फर्स्ट क्लास मैच खेले और 212 विकेट लिए। वहीं, 22 लिस्ट-ए मैच में इस तेज गेंदबाज ने 23 विकेट झटके थे। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें विश्वकप के लिए चयन किया गया था। हालांकि किस्मत में कुछ ओर ही लिखा था।
1983 विश्वकप के लिए भारतीय टीम
सुनील गावस्कर, क्रिस श्रीकांत, मोहिंदर अमरनाथ, यशपाल शर्मा, संदीप पाटिल, कपिल देव (कप्तान), कीर्ति आजाद, रोजर बिन्नी, मदन लाल, सैयद किरमानी (विकेटकीपर), बलविंदर संधू, सुनील वाल्सन, दिलीप वेंगसरकार।
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
4 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
5 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
6 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
8 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines