Jayden Draper Century: भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीमों के बीच वनडे सीरीज चल रही है. भारतीय टीम ने सीरीज का पहला मैच अपने नाम किया था और दूसरे मुकाबले में भी उन्हें जीत मिली. ऑस्ट्रेलिया को उन्होंने 51 रन से करारी हार थमाई और तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली. ऑस्ट्रेलिया को भले ही दूसरे वनडे में हार का सामना करना पड़ा लेकिन 18 साल के कंगारू बल्लेबाज जेडन ड्रेपर ने शानदार शतक जड़ा और भारतीय गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए.
जेडन ड्रेपर ने जड़ा शानदार शतक
भारतीय टीम ने दूसरे यूथ वनडे में पहले बल्लेबाजी की और 300 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 301 रन का बड़ा लक्ष्य मिला लेकिन शुरुआत उनके लिए कुछ खास नहीं रही और लगातार अंतराल पर विकेट गिरते थे. हालांकि, छठे पायदान पर बल्लेबाजी करने आए जेडन ड्रेपर ने कमाल किया. उन्होंने तूफानी पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए. उन्हें क्रीज पर किसी का सही तरह से साथ नहीं मिला. उन्होंने मात्र 65 गेंदों में शतक पूरा कर लिया. पारी के 43वें ओवर में ड्रेपर, आयुष म्हात्रे की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. ऑस्ट्रेलियाई टीम 249 पर ऑलआउट हो गई और उन्हें 51 रन से हार का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़ें:- अभिषेक शर्मा ने जमकर की धुनाई, पड़े 4 जोरदार छक्के, फिर भी ICC टी20 रैंकिंग में PAK गेंदबाज का जबरदस्त फायदा
जेडन ड्रेपर ने रचा इतिहास
हार के बावजूद जेडन ड्रेपर चमके और उन्होंने इतिहास रच दिया. वो यूथ वनडे में टीम इंडिया के खिलाफ सबसे तेज शतक जड़ने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के टॉमस रेव को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने भारत के खिलाफ 73 गेंदों में शतक लगाया था. जेडन ने उनके मुकाबले 8 गेंद पहले ही 100 का आंकड़ा पार कर लिया.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा यूथ वनडे कब?
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरे यूथ वनडे का आयोजन 26 सितंबर 2025 को होगा. भारतीय टीम ने शुरुआती दो मैचों में जीत दर्ज कर ली है और अब फैंस चाहेंगे कि वो 3-0 से सीरीज का अंत करें. इसके लिए आयुष एंड कंपनी को अगले मैच में जीत हासिल करने के लिए पूरी जान लगानी होगी.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
29 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines