Cricket Australia Announces Central Contracts: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। जिसमें ज्यादातर सीनियर खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है। जबकि 2 नए खिलाड़ियों को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है। 23 खिलाड़ियों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिली है।
सैम कोंस्टस को मिला मौका
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में पहली बार सैम कोंस्टस को शामिल किया गया है। सैम ने टीम इंडिया के साथ खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। अपने डेब्यू मैच में सैम कोंस्टस ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए जसप्रीत बुमराह के खिलाफ ताबड़ोड़ बल्लेबाजी की थी। इस मैच में उन्होंने अर्धशतक भी लगाया था। अभी तक सैम ने महज 2 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम 114 रन दर्ज है। इस दौरान सैम के बल्ले से 1 अर्धशतक निकला था।
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली को लेकर इस टीम ने बनाया जबरदस्त ‘अप्रैल फूल’, पोस्ट ने किया सभी को हैरान
मैथ्यू कुहनेमैन को भी पहली बार मिली एंट्री
सैम कोंस्टस के अलावा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में पहली बार मैथ्यू कुहनेमैन को भी एंट्री मिली है। इस खिलाड़ी ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 5 टेस्ट और 4 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी करते हुए मैथ्यू कुहनेमैन ने 25 विकेट चटकाए हैं, इसके अलावा 4 वनडे में उनके नाम 6 विकेट दर्ज है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इन खिलाड़ियों को मिली जगह
पैट कमिंस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर, एडम जम्पा
ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: दूसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी हुआ बाहर
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
7 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
26 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines