Mohammad Siraj: आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया। उनकी धारदार गेंदबाजी का जवाब आरसीबी के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के पास नहीं था। सिराज को शानदार प्रदर्शन की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया। सिराज ने इस मैच में जहीर खान के रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रचा है। वह बेंगलुरु के मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं।
मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास
मोहम्मद सिराज ने गुजरात के खिलाफ कमाल कर दिया। वह अब बतौर तेज गेंदबाज बेंगलुरु के मैदान पर आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने जहीर खान को पछाड़ दिया, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में इस मैदान पर 25 पारियों में 28 विकेट झटके थे। लेकिन अब सिराज 22 पारियों में 29 विकेट लेकर इतिहास रच चुके हैं। सिराज और जहीर के बाद तीसरे स्थान पर विनय कुमार हैं, जिन्होंने 24 पारियों में 27 वकेट लिए हैं। वहीं 19 पारियों में 25 विकेट झटकने के साथ एस श्री नाथ अरविंद चौथे नंबर पर हैं। पांचवें स्थान पर उमेश यादव हैं, जिन्होंने 22 पारियों में 25 बल्लेबाजों को एम चिन्नास्वामी के मैदार पर शिकार बनाया है।
सिराज की धमाकेदार गेंदबाजी के आगे आरसीबी सरेंडर
2 अप्रैल को आरसीबी बनाम जीटी के बीच मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी मैदान पर खेला गया था। सिराज ने इस मैच में आरसीबी का टॉप ऑर्डर पूरी तरीके से ध्वस्त कर दिया। उन्होंने पहला विकेट फिलिप साल्ट के रूप में लिया और उन्हें क्लीन बोल्ड कर पवेलियन लौटाया। इसके अलावा उन्होंने दूसरा विकेट देवदत्त पडिक्कल और तीसरा विकेट अर्धशतक बनाकर खेल रहे लियाम लिविंगस्टोन का झटका। सिराज ने अपने स्पेल में किफायती ओवर फेंके। उन्होंने 4 ओवर में 19 रन खर्च कर 3 विकेट लिए। सिराज की दमदार गेंदबाजी के दम पर जीटी ने आरसीबी को 8 विकेट से हरा दिया और 2 अंक हासिल कर लिए।
चिन्नास्वामी के मैदान पर तेज गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक विकेट
| रैंक | गेंदबाज का नाम | विकेट्स | पारियां |
|---|---|---|---|
| 1 | मोहम्मद सिराज | 29 | 22 |
| 2 | जहीर खान | 28 | 25 |
| 3 | विनय कुमार | 27 | 24 |
| 4 | श्रीनाथ अरविंद | 25 | 19 |
| 5 | उमेश यादव | 25 | 22 |
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
20 mins agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
1 hr agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
2 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
3 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
3 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
4 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines