Caribbean Premier League 2025: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में 13वां मैच सेंट लूसिया किंग्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच खेला गया। इस टूर्नामेंट में आरसीबी के स्टार खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड गुयाना अमेजन वॉरियर्स टीम का हिस्सा है। इस मैच में रोमारियो का बड़ा कारनामा देखने को मिला, उन्होंने 1 गेंद पर 20 रन बटोरे और बैक-टू-बैक 3 छक्के भी लगाए। हालांकि फिर भी गुयाना अमेजन वॉरियर्स को हार का सामना करना पड़ा।
कैसे हुआ ये बड़ा कारनामा?
इस मैच में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस दौरान गुयाना अमेजन वॉरियर्स की तरफ से रोमारियो शेफर्ड ने 34 गेंदों पर सबसे ज्यादा 73 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 7 छक्के निकले थे। वहीं पारी के 15वें ओवर में ओसेन थॉमस के खिलाफ ये बड़ा कारनामा करके दिखाया। इस ओवर में थॉमस बेहद ही खराब लाइन और लेंथ से गेंदबाजी कर रहे थे।
थॉमस ने ओवर की दूसरी गेंद नो बॉल डाली और अगली गेंद वाइड डाली। इसके बाद एकबार फिर से गेंदबाज ने नो बॉल डाली जिसपर शेफर्ड ने छक्का लगाया। इसके बाद एक ओर नो बॉल आई और उसपर भी शेफर्ड ने छक्का जड़ा। हालांकि थॉमस ने अगली गेंद लीगल डाली लेकिन इस पर भी शेफर्ड ने तगड़ा प्रहार करते हुए छक्का जड़ा। जिसके चलते रोमारियो शेफर्ड 1 गेंद पर 20 रन बटोरने में कामयाब रहे।
सेंट लूसिया किंग्स ने जीता मैच
इसके बाद सेंट लूसिया किंग्स ने 203 रन के लक्ष्य को 18.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। सेंट लूसिया किंग्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए एकीम ऑगस्टे ने 35 गेंदों पर सबसे ज्यादा 73 रनों की पारी खेली, इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले थे। इसके अलावा टिम शेफर्ट ने 37, टिम डेविड ने 25 रनों की पारी खेली थी। सेंट लूसिया किंग्स ने इस मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया था।
ये भी पढ़ें:-IPL से आर अश्विन की कितनी रही है कुल कमाई? 18 सालों में इतने करोड़ के बने मालिक
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
3 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
4 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
5 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
6 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines