Cricket के खेल में अंपायर की भूमिका पर ही पूरा मैच निर्भर हुआ करता है। अंपायर का फैसला कई बार मैच के नतीजों को पूरी तरह से बदल दिया करता है। कई बार अंपायर के गलत निर्णय पर सवाल खड़े होते हैं। लेकिन काउंटी चैंपियनशिप क्रिकेट में एक अलग तरह का नजारा देखने को मिला। जहां बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड होने के बावजूद अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। अंपायर के इस फैसले की आलोचना करने के बजाय लोग उनकी सराहना कर रहे हैं। ऐसा क्यों हुआ आइए इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं।
क्या हुई थी घटना
काउंटी चैंपियनशिप में हैम्पशायर और समरसेट के बीच मैच खेला जा रहा था। इस मैच में समरसेट के 9 विकेट गिर चुके थे। क्रीज पर इंग्लैंड के युवा स्पिनर शोएब बशीर आखिरी विकेट के रूप में बल्लेबाजी करने उतरे थे। इस बीच हैम्पशायर के गेंदबाज काइल एबॉट ने पहली ही गेंद पर शोएब बशीर को क्लीन बोल्ड कर दिया। गेंदबाज समेत हैम्पशायर के सभी खिलाड़ी जश्न मनाने लगे, लेकिन शोएब भशीर ने अपनी क्रीज नहीं छोड़ी। अंपायर ने भी उन्हें आउट नहीं दिया, जिसके बाद हैम्पशायर के खिलाड़ी दंग रह गए।
ये भी पढ़ें:- सचिन, द्रविड़ के बाद अब इस दिग्गज खिलाड़ी के बेटे की मैदान में हुई एंट्री, इस टूर्नामेंट में दिखाएगा जलवा
क्यों नहीं दिया अंपायर ने आउट
दरअसल शोएब बशीर के बोल्ड होने के बाद जब हैम्पशायर के खिलाड़ी जश्न मनाने लगे उसी बीच शोएब ने अंपायर की ओर इशारा किया। अंपायर ने गेंदबाज से कहा कि गेंद फेंकने के दौरान उनका तौलिया गिर गया था, जिससे बल्लेबाज का ध्यान भंग हो गया था। ऐसे में ये गेंद वैलिड नहीं होगी। अंपायर ने फौरन ही डेड बॉल घोषित कर दिया। इसके बाद शोएब बशीर फिर से मैच खेलते हुए नजर आए। यहां देखिए वीडियो –
क्या होता है नियम
क्रिकेट के नियम बनाने वाले मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के रूलबुक की बात की जाए तो नियम संख्या 20.4.2.6 के अनुसार, अगर स्ट्राइक पर खड़ा बल्लेबाज गेंद का सामना करने के दौरान किसी आवाज या किसी ऐसी हरकत का सामना करता है, जिससे उसका ध्यान भंग होता है तो अंपायर उस गेंद को डेड बॉल करार दे सकता है। इस मैच में अंपायर ने क्रिकेट के इसी नियम के तहत बल्लेबाज को नॉट ऑउट करार देते हुए डेड बॉल घोषित कर दी। इससे अंपायर की सराहना की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN T20 Squad: 5 खिलाड़ियों को फिर किया गया नजरंदाज, Team India में जगह पाने के थे हकदार
ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या कभी नहीं खेल पाएंगे टेस्ट मैच! पूर्व भारतीय खिलाड़ी के बयान ने मचाई खलबली
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
21 mins agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
8 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
9 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
9 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
10 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines