IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़ने जैसा बड़ा फैसला करने वाले साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने अपने फैसले के पीछे की वजह बताई है। दरअसल कॉर्बिन बॉश ने साफ-साफ ये कह दिया है कि पाकिस्तान की सुपर लीग में खेलने से उन्हें वो भविष्य नहीं मिल सकता था जिसकी चाहत बतौर प्रोफेश्नल क्रिकेटर वो रखते हैं। वहीं आईपीएल की मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइज़ी और पीएसएल की पेशावर ज़ालमी फ्रैंचाइज़ी की भी किसी भी स्तर पर तुलना नहीं की जा सकती।
दरअसल पीएसएल ने अपने प्लेयर ड्राफ्ट के दौरान कॉर्बिन बॉश को डायमंड कैटेगरी में पेशावर जाल्मी ने अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन जब बॉश ने आईपीएल में खेलने के लिए मुंबई इंडियंस से पेशकश की गई तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट पीएसएल से हटने का फैसला कर लिया। इसी के बाद कॉर्बिन बॉश को पीएसएल ने लीगल नोटिस भेजकर लिए फैसले की वजह पूछी थी। पीसीबी ने बॉश को साफ-साफ धमकी दी थी कि अगर उनके जवाब से बोर्ड संतुष्ट नहीं होता तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉश ने पीसीबी को भेजे अपने जवाब में कहा है कि, ‘मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत आईपीएल टीम के साथ खेलने से मेरे करियर को काफी फायदा होगा। मुंबई इंडियंस के पास अन्य लीगों में भी फ्रेंचाइजी हैं, जो मेरे करियर के लिए फायदेमंद हो सकती है। आईपीएल में खेलना भी इसी प्राथमिकता का हिस्सा है।
यहां गौर करने वाली बात ये है कि मार्च महीने की ही शुरुआत में इंडियन प्रीमियर लीग की मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइज़ी ने साउथ अफ्रीका के ही लिजाद विलियम्स के चोटिल होने पर कॉर्बिन बॉश को अपनी टीम में बतौर रिप्लेसमेंट शामिल करने का ऐलान किया था। जिसे पीसीबी ने गलत बताते हुए आपत्ति जताई थी।
आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी ट्वेंटी-20 लीग है जिसकी शुरूआत 2008 में हुई थी। जबकि पीएसएल की शुरूआत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2016 में की थी। वैसे 2016 के बाद ये पहला मौका है जब पीएसएल और आईपीएल का आयोजन एक-दूसरे के शेड्यूल से टकरा रहा है। आम तौर पर पीएसएल का आयोजन फरवरी-मार्च के महीनों में किया जाता है कि लेकिन पाकिस्तान में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी और पाकिस्तान
टीम के न्यूज़ीलैंड दौरे के चलते इस साल पीएसएल अप्रैल-मई महीनों में खेली जाएगी। आईपीएल का पहला मैच 22 मार्च जबकि पीएसएल 2025 का पहला मैच 11 अप्रैल को होगा।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
4 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
5 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
5 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
5 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
6 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
6 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
6 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
7 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
8 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines