Commonwealth Games 2030: भारत के लिए आज यानी 26 नवंबर का दिन बेहद खास साबित हो सकता है. 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी पर बुधवार को ग्लासगो में होने वाली कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स जनरल असेंबली में अंतिम फैसला लिया जाएगा. भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलना तय माना जा रहा है और आज इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो सकती है. कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलते ही भारत के लिए 2036 ओलंपिक की मेजबानी का रास्ता भी खुल सकता है.
भारत को मिल सकती है 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी
भारत इससे पहले 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन कर चुका है. अब 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए अहमदाबाद शहर पूरी तरह से तैयार है. जनरल असेंबली कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स बोर्ड की सिफारिश पर आज (26 नवंबर) औपचारिक मुहर लगाने वाली है. बोर्ड ने भारत की बोली को समर्थन दिया है, जबकि प्रतिस्पर्धी नाइजीरिया के अबुजा शहर से कहा गया है कि वह 2034 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी पर ध्यान दे.
भारत की ओर से इस बैठक में संयुक्त सचिव (खेल) कुणाल, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पी.टी. उषा, और गुजरात के खेल मंत्री हर्ष सांघवी सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल होंगे. मेजबानी की घोषणा भारतीय समय के अनुसार शाम 6:30 बजे होने की संभावना है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो भारत 20 साल बाद फिर से कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा.
ये भी पढ़ें- क्या हुआ था स्मृति मंधाना की संगीत की रात? पलाश मुच्छल की मां ने बताया पूरा घटनाक्रम
भारत के लिए बेहद खास मौका
भारत के लिए यह मौका काफी खास है, क्योंकि पहली बार 72 कॉमनवेल्थ देशों के प्रतिनिधि एक ही मंच पर आने वाले हैं. इस इवेंट में 20 से ज्यादा खेल शामिल होंगे, जिनमें एथलेटिक्स और पैरा-एथलेटिक्स को रखना ज़रूरी है. इससे पहले भारत ने 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी, जिसमें 71 देशों के 6081 खिलाड़ी उतरे थे.
2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स और भी खास होने वाला है, क्योंकि इसी साल इस खेल आयोजन के 100 साल पूरे होंगे. ऐसे में भारत की मेजबानी का महत्व और बढ़ जाता है. साथ ही, यह कदम भारत के 2036 ओलंपिक की दावेदारी को भी मजबूत कर सकता है. कुल मिलाकर, यह अवसर भारत को ग्लोबल स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म पर एक नई पहचान देने वाला साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: ‘हम टीम इंडिया को घुटनों पर…’, साउथ अफ्रीका के कोच ने दिया विवादित बयान
संबंधित खबरें
‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
16 mins agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
4 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
4 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines