Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings: 30 मार्च को खेले जा रहे दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने सामने हैं। सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में सीएसके के स्टार खिलाड़ी दीपक हुड्डा का पत्ता कट गया है।
दीपक को पिछले 2 मैच में मौका मिला था। लेकिन वह अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित नहीं कर सके। उन्होंने पहले मैच में मुंबई के खिलाफ 3 और आरसीबी के खिलाफ 4 रन बनाए थे। खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें राजस्थान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले की प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा। वहीं सैम करन का भी पत्ता इस मैच से कट गया है। उन्हें भी प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है। राजस्थान के खिलाफ विजय शंकर को मौका मिला है, जबकि सैम करन की जगह जेमी ओवरटन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। टीम की कप्तानी भी रियान पराग संभाल रहे हैं। क्योंकि संजू चोट की वजह से प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हो रहे हैं। वह इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में भाग लेंगे।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
37 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
59 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines