ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है, जहां 19 फरवरी से इस इवेंट का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट के हाइब्रिड मॉडल में होने की वजह से भारत अपने सभी मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगा। टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया दुबई पहुंच चुकी है। दुबई पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का मजाकिया अंदाज देखने को मिला, जहां वे साथी खिलाड़ियों का भविष्य बताते नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को बीसीसीआई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे दिग्गज खिलाड़ी एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इसमें पंत साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते नजर आए, साथ ही उनका भविष्य भी बताते नजर आए।
पंत ने इन खिलाड़ियों से पूछे सवाल
वीडियो में पंत ने अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या से उनके बर्थडे के बारे में पूछा और फिर न्यूजपेपर में कुछ पढ़कर उनके व्यक्तित्व के बारे में मजेदार बातें बताईं। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा से भी कुछ कहा, जिस पर दोनों हंसने लगे। इस वीडियो पर फैंस ने भी तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ आगाज करेगा भारत
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ है। इस मैच में भारतीय टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। इसके बाद 23 फरवरी को भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। इस महामुकाबले का इंतजार दुनियाभर के क्रिकेट फैंस कर रहे हैं। भारत का आखिरी ग्रुप मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत का स्क्वाड- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उप-कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।
यह भी पढे़ं: IND vs PAK: ‘भारत को हराने से ज्यादा जरूरी…’, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाक के उप-कप्तान का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
7 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
10 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines