Rishabh Pant Injury Update: पहले से ही स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर टेंशन के दौर से गुजर रही टीम इंडिया को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के रूप में एक और झटका लगा, जब उन्हें रविवार को दुबई में प्रैक्टिस सेशन के दौरान हार्दिक पांड्या की एक गेंद लग गई थी। इसके बाद पंत को लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया था। पंत बेशक चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए विकेटकीपर के तौर पर फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर नहीं हैं, लेकिन फिर भी कोई नहीं चाहेगा कि उन्हें कैसी भी चोट लगे। उनकी चोट पर अब ताजा अपडेट सामने आया है।
टीम इंडिया के लिहाज से यह अच्छी खबर है कि वो सोमवार को आईसीसी अकेडमी में बिना किसी पट्टी के प्रैक्टिस के लिए मैदान में दिखे। यहां पंत ने फील्डिंग नहीं की बल्कि अपनी बैटिंग पर ध्यान दिया। उनके मैदान पर लौटने पर हेड कोच गौतम गंभीर भी काफी खुश दिखे।
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, कोच ने छोड़ा टीम का साथ!
फिट होने के बाद भी नहीं खेल पाएंगे पंत
पंत की चोट बेशक ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन इसके बाद भी वो बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि गंभीर पहले ही यह साफ कर चुके हैं विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल पहली पसंद हैं। गंभीर ने कहा था, ‘केएल हमारे नंबर वन विकेटकीपर हैं और मैं फिलहाल यही कह सकता हूं। ऋषभ पंत को मौका मिलेगा, लेकिन फिलहाल केएल ने अच्छा प्रदर्शन किया है और हम दो विकेटकीपर बल्लेबाज एक-साथ नहीं खिला सकते।’
बांग्लादेश के खिलाफ आगाज करेगा भारत
भारत चैम्पियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसी मैदान पर टीम को 23 फरवरी को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ना है। भारत अपना आखिरी ग्रुप मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा।
यह भी पढ़ें: WPL 2025: RCB ने एकतरफा मुकाबले में DC को 8 विकेट से हराया, स्मृति ने 47 गेंदों में बनाए इतने रन
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
29 mins agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines