ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। इंजरी के चलते कप्तान पैट कमिंस का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना अब काफी मुश्किल माना जा रहा है। जिसके बाद बड़ा सवाल ये है कि अगर पैट कमिंस चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया का नया कप्तान कौन होगा? इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच ने 2 खिलाड़ियों का नाम बताया है।
कौन होगा ऑस्ट्रेलिया का नया कप्तान?
19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। जिसमें अब 2 सप्ताह का समय बचा हुआ है। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बताया कि “पैट कमिंस का खेलना मुश्किल है, जिसमें बाद टीम को एक कप्तान की जरूरत है।” दरअसल, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पैट कमिंस चोटिल हो गए थे, अभी तक कमिंस इंजरी से उभर नहीं पाए हैं। कमिंस ने गेंदबाजी करना भी शुरू नहीं किया है।
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा दोहरा झटका, कमिंस के बाद ये स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर!
अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया का नया कप्तान स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड में से कोई एक खिलाड़ी हो सकता है। श्रीलंका दौरे पर कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ कर रहे हैं। इसके अलावा स्मिथ को कप्तानी का भी काफी अनुभव है और वे इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी कर चुके हैं। ऐसे में ज्यादा उम्मीद लगाई जा रही है कि अगर पैट कमिंस चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेलते हैं तो स्मिथ टीम की कप्तानी कर सकते हैं।
स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम श्रीलंका को पहला टेस्ट मैच हरा चुकी है। चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने अभियान की शुरुआत 22 फरवरी से करेगी। ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच इंग्लैंड के साथ गद्दाफी स्टेडियम में होगा। ऐसे में अब आने वाले दिनों ऑस्ट्रेलिया टीम के नए कप्तान का ऐलान हो सकता है।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका! पैट कमिंस का खेलना मुश्किल
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
12 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines