ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में अब से कुछ ही दिनों में चैम्पियंस ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है। इस टूर्नामेंट के जरिए पाकिस्तान में लंबे समय बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का डिफैंडिंग चैम्पियन है और वो एक बार फिर से इस खिताब पर कब्जा करना चाहेगा। इस टूर्नामेंट के इतिहास पर नजर डालें तो पाएंगे कि इसकी शुरुआत आज से 27 साल पहले 1998 में हुई थी।
यह बांग्लादेश के ढाका में खेला गया था और इसे शुरुआत में ‘कोका-कोला चैंपियंस ट्रॉफी’ के नाम से जाना जाता था, साथ ही इसे आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट भी कहा गया। बाद में 2002 में इसका नाम बदलकर चैंपियंस ट्रॉफी कर दिया गया।
इसकी शुरुआत इसलिए की गई ताकि क्रिकेट खेलने वाले देश एक साथ आएं, साथ ही इससे पैसा भी कमाया जा सके। पहली बार जब इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई तो उस समय कुल नौ टीमों में इसमें भाग लिया था। इसमें भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और मेजबान देश बांग्लादेश का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले धाकड़ खिलाड़ी ने लिया संन्यास, इस दिन खेलेगा करियर का आखिरी मैच
राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला गया पहला एडीशन
टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला गया, जहां टॉप चार टीमें अपने प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ीं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 24 अक्टूबर 1998 को ढाका के बंगबंधु नेशनल स्टेडियम में हुआ था। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक साबित हुआ, जहां साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार किसी आईसीसी खिताब पर कब्जा जमाया था।
साउथ अफ्रीका ने जीता था खिताब
इस मैच में साउथ अफ्रीका को चार विकेट से जीत मिली। मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फिलो वालेस के 103 रनों की मदद से 245 रन बनाए थे। प्रोटियाज टीम के लिए स्टार ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने 30 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे। टीम ने इस टारगेट को 47 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम के लिए हैंसी क्रोनिए का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जो 61 रन बनाकर नाबाद रहे।
यह भी पढ़ें: नजदीक है रोहित-विराट का संन्यास? क्रिकेट को अलविदा कहने का काउंटडाउन शुरू, सोशल मीडिया पर तारीख वायरल!
संबंधित खबरें
IPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
40 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
1 hr agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
2 hrs agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
2 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines