IND vs AUS: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया अपना सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। रोहित सेना इस मुकाबले में 19 नवंबर का बदला लेने के लिए उतरेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 के फाइनल मैच के बाद कोई वनडे मैच नहीं खेला गया है। मौजूदा समय में टीम इंडिया लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया बारिश के कारण पिछले 2 मुकाबले पूरा नहीं खेल सकी है। इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद टक्कर का होने वाला है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया का है दबदबा
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे फॉर्मेट में अब तक 151 मैच हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान 84 मैच जीते हैं। जबकि टीम इंडिया को सिर्फ 57 मैचों में ही जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 10 मैच बेनतीजा भी रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 4 मैच खेले गए हैं। जिसमें टीम इंडिया ने 2 मैच तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 1 मैच जीता है। इस दौरान एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों में भारत ने 3 तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैच जीता है।
पिच और मौसम रिपोर्ट
दुबई में 4 मार्च को बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि आसमान पूरी तरह से साफ नहीं रहेगा और बादल छाए रहेंगे, लेकिन इससे मुकाबले में कोई खलल नहीं पड़ने वाला है। इस दिन दुबई का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। हवा 27 KMPH की गति से बहने वाली है, जबकि नमी 34% रहेगी।
बात अगर पिच की करें तो दुबई में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, वहीं पुरानी गेंद से स्पिनरों का जलवा रहता है। बल्लेबाजों को इस पिच पर रन बनाने के लिए पहले थोड़ा समय बिताना होगा। सेट बल्लेबाजों के लिए इस पिच पर रन बनाना आसान होता है। हालांकि नए बल्लेबाजों के लिए आते ही बड़ा शॉट खेलना नुकसानदेह हो सकता है।
अब तक दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कुल 61 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 23 मैच जीते हैं तो वहीं लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 36 मुकाबले अपने नाम किए हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसतन स्कोर 219 रन है। वहीं दूसरी पारी में औसतन 193 रन ही बनते हैं। टीम इंडिया ने इस मैदान पर लक्ष्य का बचाव भी किया और सफलतापूर्वक टारगेट चेस भी किया है।
यहां पर देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
टीम इंडिया- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी।
ऑस्ट्रेलिया टीम- जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन, सीन एबॉट।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: KKR के नए कप्तान का हुआ ऐलान, जानें किसे मिली जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
42 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
49 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines