Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के लिए बुधवार यानी 19 फरवरी का दिन बेहद खास है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसी के साथ 29 साल बाद भारत के पड़ोसी देश में किसी आईसीसी टूर्नामेंट्स का आयोजन हो रहा है। पूरा देश इस टूर्नामेंट के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है और यही वजह है कि इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान गृह मंत्रालय ने खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए लंबी-चौड़ी फौज तैनात की है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के साथ इंटरनेशनल लेवल पर अपनी छवि को सुधारना चाहता है।
टूर्नामेंट में खेल रही 8 टीमें
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 की टॉप आठ टीमें भाग ले रही हैं, जहां भारत को छोड़कर बाकी की 7 टीमें पाकिस्तान में मौजूद है। इनमें बांग्लादेश, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का नाम प्रमुख है।
यह भी पढ़ें: जो काम क्रिकेट मैदान पर बाप और बड़े भाई नहीं कर पाए, वो कारनामा छोटे भाई ने करके दिखाया
सुरक्षा ड्यूटी में 12,000 पुलिसकर्मी तैनात
टूर्नामेंट का डिफेंडिंग चैम्पियन पाकिस्तान इस बड़े आयोजन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। पीसीबी ने सुरक्षा चिंताओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया है, जहां उसने सुरक्षा ड्यूटी में 12,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। यही वजह है कि पीसीबी और पंजाब पुलिस अब क्रिकेट जगत को टूर्नामेंट में सुरक्षित माहौल का आश्वासन दे रही है।
एक रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए लाहौर और रावलपिंडी में सुरक्षा ड्यूटी में 12,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। लाहौर में 8,000 कर्मियों का एक विशाल सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा, जिसमें 12 सीनियर अधिकारी, 39 डीएसपी, 86 इंस्पेक्टर, 6,673 कांस्टेबल और 700 अपर सब-ऑर्डिनेट्स शामिल होंगे। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 129 महिला कांस्टेबल होंगी।
यह भी पढ़ें: CT 2025: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले बढ़ गई पाकिस्तान की टेंशन, इस तेज गेंदबाज का खेलना तय नहीं
एक खिलाड़ी के लिए 100 पुलिसवाले तैनात
प्रवक्ता ने आगे बताया कि कांस्टेबल स्तर के करीब 10 हजार पुलिसकर्मी फील्ड पर तैनात किए जाएंगे, जो खिलाड़ियों के होटल से लेकर स्टेडियम तक की सुरक्षा करेंगे। बता दें कि सभी सात टीमों से 105 खिलाड़ी मैदान में खेलने उतरेंगे। देखा जाए तो एक खिलाड़ी पर करीब पाकिस्तान के 100 पुलिसवाले तैनात किए गए हैं।
चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर क्या बोले PCB चीफ
चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने कहा, ‘हम इस आयोजन को सफल तरीके से आयोजित करने के लिए तैयार हैं और मैदान पर आने वाले दर्शकों को बेहतरीन अनुभव और सुविधाएं भी प्रदान करेंगे।’ पीसीबी प्रमुख ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का क्रिकेट के प्रति जुनून दिखे, साथ ही यह भी मैसेज जाए कि पीसीबी मेहमान टीमों के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए भरोसे के साथ बड़े आयोजनों की मेजबानी करने में सक्षम है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
9 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines