Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। उससे पहले आज अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वार्मअप मैच खेला जाएगा। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान के हाथों में हैं। वहीं, अब टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पाकिस्तान की बड़ी कमजोरी सामने आई है, जो इस टूर्नामेंट में भी मेजबान टीम पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान की इस बड़ी कमजोरी का खुलासा टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने किया है।
क्या है पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी?
आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का टूर्नामेंट साल 2017 में खेला गया था। उस वक्त पाकिस्तान ने खिताब पर कब्जा किया था। ऐसे में अब पाकिस्तान खिताब को बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी जो उतना आसान होने वाला नहीं है। वहीं, पाकिस्तान के हालिया प्रदर्शन और उनकी सबसे बड़ी कमजोरी को लेकर बातचीत करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब पर कहा कि “पाकिस्तान की कमजोरी आज की कमजोरी नहीं है। यह एक सदाबहार कमजोरी है। बेशक, वे चैंपियंस ट्रॉफी में गत विजेता हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि वे दबाव में फंस जाते हैं। वे पिछले आईसीसी इवेंट टी20 विश्व कप 2024 में यूएसए से हार गए थे और दूसरे दौर के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए थे।”
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान की हुई तगड़ी बेइज्जती, टूर्नामेंट की टीमें बदलने पर भड़के फैंस!
दबाव में टूट जाती है पाकिस्तान की टीम
आगे बोलते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि “साल 2022 टी20 विश्व कप में वे निश्चित रूप से फाइनल में पहुंचे, लेकिन वे 2023 वनडे विश्व कप में पूरी तरह से गायब थे। इसलिए यह एक ऐसी टीम है जो दबाव में बस टूट जाती है। वे पूरी तरह से गायब हो जाते हैं। इसलिए आपको यह मानना होगा कि यह पाकिस्तान की कमजोरियों में से एक है।”
ट्राई सीरीज के फाइनल में मिली हार
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले पाकिस्तान नें ट्राई सीरीज खेली गई। जिसमें न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीम शामिल थी। इस सीरीज में पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था, लेकिन फाइनल में आकर पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: ‘भारत को हराने से ज्यादा जरूरी…’, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाक के उप-कप्तान का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
34 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
55 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines