Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का आगाज काफी शानदार रहा है। अभी तक टीम ने 2 मैच खेले हैं और दोनों में भारतीय टीम को जीत हासिल हुई है। रोहित एंड कंपनी का अगला मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ होने वाला है। इस मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों का वीडियो सामने आया है। जिसमें खिलाड़ियों को उनकी कॉल डिटेल्स के बारे में बताने के लिए कहा गया था।
इन खिलाड़ियों की कॉल डिटेल्स आई सामने
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें स्टार स्पोर्ट्स की एक एंकर रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी और श्रेयस अय्यर से उनकी कॉल डिटेल्स, फोन का वॉलपेपर और खिलाड़ी कौनसे गाने सबसे ज्यादा सुनते हैं ये सब सवाल करते हुए देखा गया। हार्दिक पांड्या ने अपने फोन के वॉलपेपर पर अपने बेटे के साथ तस्वीर लगाई है, इसके मोहम्मद शमी ने अपनी बेटी की तस्वीर लगाई है।
श्रेयस अय्यर ने बताया कि उनका आखिरी कॉल मोहम्मद शमी को था। इसके अलावा शमी ने बताया वो इन दिनों अरिजीत सिंह के गाने ज्यादा सुनते हैं, जबकि हार्दिक इन दिनों हनुमान चालीसा सुन रहे हैं। सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का ये मजेदार वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है टीम इंडिया
टीम इंडिया के अभी तक 2 मैच हो चुके हैं। पहला मैच बांग्लादेश और दूसरा मैच पाकिस्तान के साथ हुआ था। भारतीय टीम ने इन दोनों मैच में शानदार जीत हासिल करके सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। भारत के अलावा ग्रुप-ए से न्यूजीलैंड भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। दूसरी तरफ मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। दूसरी तरफ ग्रुप-बी से अभी तक कोई भी टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। फिलहाल ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका की टीम पहले पायदान पर बनी हुई है।
ये भई पढ़ें:- ‘वो सिर्फ जिम्बाब्वे के खिलाफ…’, दानिश कनेरिया ने बाबर आजम को दिखाया आईना, इंटेट पर उठाए सवाल
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines